राजधानी रायपुर में फिर सट्टा पट्टी लिखते दो भाई पकड़ाए, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त
रायपुर | सट्टा-पट्टी लिखते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपयें एवं सट्टा पर्ची जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को जवाहर मार्केट सुलभ के पास गोलबाजार में छापा मारने के दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे।
पढ़ें : VIRAL VIDEO: चल पड़ा बाबा का ढाबा, देखे किस तरह से बुजुर्ग दम्पति करते है इस बाबा का ढाबा का संचालन
पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ पुछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम रवि रोहरा ऊर्फ बल्लू 35 वर्ष पिता लाल चंद्र रोहरा निवासी प्रिती विहार अमलेश्वर थाना अमलेश्वर एवं सुनील रोहरा 37 वर्ष पिता लाल चंद्र रोहरा बताया। दोनों आरोपी सगे भाई है, उनके पास से पुलिस ने 1 नग सट्टा पर्ची,1 डॉट पेन व नगदी 2080 रुपयें ,एवं सुनील के कब्जे 1 नग सट्टा पर्ची,1नग डॉट पेन व नगदी 2 हजार रुपयें कुल 4080 रुपयें एवं सट्टा पर्ची व पेन गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क)के तहत कानूनी कार्रवाही किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।




