लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

राजधानी में खुली शराब की दुकानें, मदिरा प्रेमियों ने ली राहत की सांसे

 राजधानी में खुली शराब की दुकानें, मदिरा प्रेमियों ने ली राहत की सांसे
Share

रायपुर। रायपुर जिले में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आज शहर के कई शराब दुकानों में मदिरा प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि शराब दुकानों के बाहर बेरिकेटिंग होने से स्थिति नियंत्रण में रही। काफी दिनों से शराब दुकान बंद थी, लिहाजा आज शराब दुकानों के शटर जैसे ही खुले शराब लेने मदिराप्रेमी टूट पड़े। 

READ : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दुकानें सुबह नौ से तीन बजे तक खुलेंगी, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे

शहर के कई शराब दुकानें आज से खुल गई हैं। अभी तक लॉकडाउन के चलते शराब दुकानों के शटर पूरी तरह से बंद थे। मदिराप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था तो बस शराब दुकानों के शटर उठने का। आज यह भी हुआ, शहर के अधिकांश शराब दुकानों के शटर जैसे ही खुले मदिरा प्रेमी शराब लेने के लिए टूट पड़े। हालांकि शराब दुकानों में तैनात कर्मचारियों ने अफरा-तफरी मचने नहीं दी और मदिराप्रेमियों को कतारबद्ध ढंग से खड़ा करने के बाद ही शराब का विक्रय शुरू किया।

READ : घर में मिला पिता व दो बच्चों का फांसी पर लटकी लाश, पुलिस जांच में जुटी

अधिकांश मदिरा प्रेमी तो शटर खुलने के पहले ही पहुंचकर कतारबद्ध हो गए थे। शराब दुकानों के शटर जैसे ही खुले मदिरा प्रेमियों की आंखे चमक उठी। हालांकि शहर में शराब दुकान बंद होने के चलते अधिकांश मदिराप्रेमी दूसरे जिलों से अपना कोटा पूरा करते रहे हैं, लेकिन अब शहर में शराब दुकान खुल जाने के बाद उन्हें दूसरे जिलों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान ऐसे कई मामले भी सामने आए थे जब मदिरा प्रेमी दूसरे जिलों से शराब लाते हुए पकड़े गए थे। 



Share

Leave a Reply