BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मरवाही उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़ें पूरी खबर

मरवाही उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत हुआ मतदान, पढ़ें पूरी खबर
Share

मरवाही | छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से 286 मतदान केन्द्रों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान हो पाया है। 

पढ़ें : आज दिनांक 3 नवम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मरवाही उपचुनाव के लिए आज मतदान निर्धारित समय पर शुरू हो गया है। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मरवाही में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने का मिल रहा है, हालांकि सुबह 9 बजे तक यानी 01 घंटे में 2.4 प्रतिशत मतदान हो पाया था, वहीं 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 21.52 पहुंच गया। चूंकि मतदान का समय शाम 6 बजे तक है इसलिए मतदान में तेजी दोपहर बाद ज्यादा देखने को मिल सकती है। मरवाही में इस बार 01 लाख 91 हजार 04 मतदाता है, जिनमें 93 हजार 735 पुरूष, 97 हजार 265 महिला एवं 04 तृतीय लिंग मतदाता है। 
 
 
मरवाही चुनाव के लिए कुल 286 मतदान केन्द्र बनाए गए है, इन सभी मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदाता कतार में खड़े होकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक मतदान जारी है।
 


Share

Leave a Reply