नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – MBBS छात्र की हाॅस्टल में मिली लाश, मचा हड़कंप, परिजनों में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

CG – MBBS छात्र की हाॅस्टल में मिली लाश, मचा हड़कंप, परिजनों में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Share

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बड़ी खबर सामने आई है। मेडिकल काॅलेज के हाॅस्टल के कमरे में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। मृतक युवक जिले के मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। आज परीक्षा भी आयोजित की गई थी। इसी बीच छात्र का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मृतक छात्र हिमांशु कश्यप बिलासपुर का रहने वाला था और कोरबा मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में अध्ययनरत था। बताया जा रहा है कि आज प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा थी। हिमांशु जब परीक्षा में शामिल नहीं हुआ तो कॉलेज के अन्य छात्र हिमांशु का हाल चाल जानने उसके रूम पहुंचे। इस दौरान हिमांशु के रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी और हिमांशु के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया।

छात्रों ने कमरे के अंदर देखा तो हिमांशु की लाश पंखे से बंधे फंदे पर लटक रही थी। छात्रों ने तत्काल इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मेडिकल काॅलेज के प्रबंधन ने बताया कि मृतक हिमांशु एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। आज उसकी परीक्षा चल रही थी। ऐसे में उसकी लाश हाॅस्टल के कमरे में मिली। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बिलासपुर से कोरबा पहुंचे है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।



Share

Leave a Reply