BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : विधायक ननकीराम कंवर सीएम हाउस के सामने 10 सितम्बर से बैठेंगे बेमुद्दत भूख हड़ताल पर, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : विधायक ननकीराम कंवर सीएम हाउस के सामने 10 सितम्बर से बैठेंगे बेमुद्दत भूख हड़ताल पर, पढ़ें पूरी खबर
Share

कोरबा | जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने 9 सितंबर तक अपने पुत्र के साथ बंधक बनाकर मारपीट करने वाले देवेंद्र पांडे और शुभम पांडे को गिरफ्तार नहीं करने पर 10 सितंबर से रायपुर में सीएम हाउस के सामने बे मुद्दत भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना रायपुर और कोरबा जिला प्रशासन को दी है।

पढ़ें : प्रदेश में अब यहाँ के SP निकले कोरोना संक्रमित, ट्विट कर दी जानकारी 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक और प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने अपने सूचना पत्र में लिखा है कि गत 26 अगस्त को उनका पुत्र और जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर सृष्टि मेडिकल इंस्टिट्यूट में सदस्यता के लिए दिए गए 20 लाख रुपयों को सदस्यता नहीं मिलने पर वापस मांगने के लिए देवेंद्र पांडे के घर गए हुए थे। संदीप कवर के साथ विश्वनाथ यादव भी था। देवेंद्र पांडे और उनके पुत्र शुभम पांडे ने विश्वनाथ यादव को मुख्य द्वार के बाहर ही रोक दिया और संदीप कवर को खींच कर घर के भीतर ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी विश्वनाथ यादव ने मोबाइल पर श्री ननकीराम कंवर को दी। तब उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को फोन पर इसकी जानकारी दी।

पढ़ें : सीएम भूपेश बघेल आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण की करेंगे समीक्षा, बैठक में हो सकती है लॉकडाउन पर चर्चा 

श्री कंवर के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामपुर पुलिस चौकी से पुलिस बल देवेंद्र पांडे के घर गया और वहां से संदीप कंवर को मुक्त करा कर पुलिस चौकी ले गया। चौकी में संदीप कंवर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 342, 294, 506, 323, और 34 के तहत शून्य में जुर्म दर्ज किया। लेकिन जब नंबरी एफ  आई आर लिखी गई तो उसमें से धारा 342 को हटा दिया गया।
 
 
श्री कंवर के अनुसार उनकी जानकारी में यह बात आई और उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई तब जाकर मुकदमे में धारा 342 को जोड़ा गया। लेकिन मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई नहीं की जा रही है। बल्कि यह कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने से मना किया है।
 
 
अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़  शासन में अनेक विभागों सहित गृह विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने कहां है कि शासन प्रशासन आदिवासियों को संरक्षण देने तो दूर अपराधियों का बचाव कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
 
 
विधायक कंवर ने सूचना पत्र में कहा है कि 9 सितंबर तक शिकायत के अनुरूप अपराध दर्ज कर, उनके पुत्र संदीप कंवर के साथ बंधक बनाकर मारपीट करने वाले देवेंद्र पांडे और शुभम पांडे की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो वे 10 सितम्बर को रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के सामने बेमुद्दत भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
 


Share

Leave a Reply