BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी, आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 14 जिलों के लिए चेतावनी जारी, आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो सकती है भारी बारिश
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही बादल भी जमकर बरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी, बिलासपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, महासमुंद और गरियाबंद शामिल है। इस 14 जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून आज से कमजोर पड़ेगा। जिसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदाबांदी की स्थिति भी देखने को मिली है। इसके कारण राजधानी के तापमान में कमी देखने को मिली है।

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा छत्तीसगढ़ के पांच जिलों का तापमान

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर- अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर- अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस

छत्तीसगढ़ नें अब तक कीतनी बारिश हुई

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 4 संभागों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 20 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में 787.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा बलरामपुर में 1145.3 मिलीमीटर बारिश हुई है और सबसे कम बेमेतरा में 390.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।



Share

Leave a Reply