राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 100 से भी ज्यादा लोग, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियाँ
रायपुर | राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है | रोज बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे है | इसी बीच राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है | खबर है कि कोरोना संक्रमित शख्स की मौत के बाद अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही करते हुए 100 से भी ज्यादा लोग शामिल हुए है ।
पढ़ें : सुशांत केस में बड़ी कार्रवाई : रिया चक्रवर्ती के घर एनसीबी ने मारा छापा, पढ़ें पूरी खबर
आपकों बता दें कि गुढ़ियारी के माता चौक इलाके में परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया। सोशल डिस्टेंसिंग धज्जियाँ उड़ाते हुए अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए।
पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में अब इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने के बावजूद परिजनों ने मृत्यु भोज का आयोजन किया। लेकिन इसके बाद भी बीते दो दिनों से जिला प्रशासन की टीम यहां नहीं पहुंची है।




