नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों की हुई शिनाख्ती : 5 लाख के इनामी LOS कमांडर समेत दो नक्सली हुए थे ढेर

सुकमा एनकाउंटर में नक्सलियों की हुई शिनाख्ती : 5 लाख के इनामी LOS कमांडर समेत दो नक्सली हुए थे ढेर
Share

 सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतकों में एक पुरुष नक्सली कटेकल्याण एरिया कमेटी का LOS कमांडर मुचाकी बामन था, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था, जबकि दूसरी मारी गई महिला माओवादी की पहचान सीनियर पार्टी सदस्य अनीता अवलम के रूप में हुई है।

मुठभेड़ की पूरी कार्रवाई
यह एनकाउंटर कूकानार थाना क्षेत्र के डुनमपारा-पुसगुन्ना के जंगल और पहाड़ी इलाकों में हुआ, जहां कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसी सूचना पर 11 जून को जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम को ऑपरेशन पर रवाना किया गया।

जवानों के इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों ने गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई भारी गोलीबारी में दो नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने एक इंसास राइफल सहित दो हथियार और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है।



Share

Leave a Reply