छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

अब पछताए होत क्या जब कोरोना चुग गया देश: कांग्रेस

 अब पछताए होत क्या जब कोरोना चुग गया देश: कांग्रेस
Share

रायपुर। कोरोना महामारी को लेकर गैर जिम्मेदाराना अनुचित राजनीतिक बयानबाजी कर रहे नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक और भाजपा नेताओं को कांग्रेस ने करारा जवाब दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा पर तंज कसा अब पछताए होत क्या जब कोरोना चुग गया देश मोदी भाजपा सरकार की कोरोना को लेकर हुई लापरवाही का खामियाजा  देश का हर वर्ग भुगत रहा है। 
 
 
देश में जहाँ 30 जनवरी को एक मरीज था आज कोरोना प्रभावितों की संख्या 20 लाख का आंकड़ा पार कर गई ,41585से अधिक लोगों की मौत गई। 20 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था तबाह हो गया। 10 करोड़ हाथों से रोजगार चला गया जिसका असर 50 करोड़ लोग पर वित्तीय संकट में आ गया। दिहाड़ी मजदूर रोजी रोजगार के लिए भटक रहे है। व्यापार व्यवसाय बन्द पड़ा है मध्यमवर्गी परिवार गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। मजदूरों के पास खाने-पीने की समस्या है बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं इंजीनियरिंग मेडिकल एमबीए सहित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का साल खराब हो गया।लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नही कर पा रहे है किसी के सुख दुख में खड़े हो नही पा रहे है।
 
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कोरोना संकट को लेकर चेताया उस दिन से कोरोना रोकने उपाय किए जाते तो आज भारत कोरोना प्रभावित देशों की सूची में टॉप थ्री में नही होता बल्कि देश कोरोना महामारी से मुक्त होता।दुर्भाग्य है मोदी भाजपा की सरकार को देश की चिंता नही रही बल्कि अपने मित्र ट्रम्प की यारी निभाने देश को कोरोना संकट में झोंक दिया। मोदी भाजपा के नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और मध्यप्रदेश में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने कालेधन की कमाई से खरीदी की गई विधायको की हवाई यात्रा देश के एक अरब तेंतीस करोड़ जनता पर भारी मुसीबत बनकर टूटा है। 30 जनवरी को देश में एक कोरोना मरीज था। 
 
 
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा से पूछा जब देश में एक कोरोना मरीज था तो ताली थाली घंटी बजाये थे और दिया जलाए थे आज देश में 20लाख से अधिक कोरोना के प्रभावित है 41 हजार से अधिक की आसमयिक मौत हो गई। ऐसे में क्या देश की जनता माथा पीटे?या अब भी मोदी सरकार की कोरोना को लेकर हुई विफलता को छिपाने भाजपा कोई नया प्रोपोगंडा ऑर्गनाइज करेगी? कि धरमलाल कौशिक मोदी की गलती की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे।


Share

Leave a Reply