लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

OMG! साँप ने युवक को डसा तो युवक ने उसका फन काट कर खा लिया

OMG! साँप ने युवक को डसा तो युवक ने उसका फन काट कर खा लिया
Share

रायगढ़। धरमजयगढ़ ब्लॉक के ओंगना गांव में एक अजीबोगरीब एवं अविश्वसनीय घटना सामने आई है। यहाँ सन्नी देओल नामक युवक को करैत सांप ने डस लिया, तो गुस्से में आकर युवक ने सांप का सिर काट कर उसे ही निगल गया।
इस घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार युवक के घर में साफ सफाई का काम चल रहा था, इस दौरान घरवालों की नजर जहरीले करैत सांप पर पड़ी। घर वालों ने सांप को मारकर दफना भी दिया। वहीं कुछ देर बाद जब यह बात युवक सनी देओल को पता चली तो उसने दफनाए गए सांप को निकालकर उसे हाथ में पकड़ लिया इसी दौरान करैत सांप जो कि अधमरा था उसने युवक को डस लिया। युवक के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके बाद युवक ने गुस्से में आकर करैत सांप का सिर दांत से काटकर निगल लिया। सर्पदंश से घायल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 



Share

Leave a Reply