BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी गिरोह हुआ सक्रिय: साइबर सेल पुलिस ने जारी किया अलर्ट

 कोरोना वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी गिरोह हुआ सक्रिय: साइबर सेल पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Share

जगदलपुर। देश के कई हिस्सों में इन दिनों कोरोना वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के जालसाज सक्रिय हो गये हैं, एसे मामले सामने आने के बाद स्थानीय साइबर सेल पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए इससे बचने की सलाह दी है।

स्थानीय साइबर सेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देश के कई हिस्सों में वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले सक्रिय गिरोह लोगों से ऑनलाइन ठगी के लिए गोपनीय जानकारी लेने के नाम पर ठग कोरोना वैक्सीन का सहारा ले रहे हैं। लोगों के मोबाइल पर एक फोन आ रहा है, और इसमें कहा जा रहा है कि उनका नाम वैक्सीनेशन के लिए रजिस्टर्ड किया जा रहा है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड का नंबर जरूरी है। आधार नंबर लेने के बाद ठग एक ओटीपी पासवर्ड जो संबंधित के मोबाइल में आता है उसकी मांग करते हैं और अपने नापाक मंसूबे को अंजाम देने में लगे हुए हैं। लोगों से कोरोना वैक्सीन के नाम पर किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी या ओटीपी फोन से साझा नही करने की हिदायत दी गई है। 


Share

Leave a Reply