CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Share

 Aaj ka Panchang 24 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.  

आज की तिथि

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर रात 11:42 बजे से शुरू होकर अगले दिन 24 नवंबर रात 8:23 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा शुरू हो जाएगी, जो 25 नवंबर को शाम 4:50 बजे तक रहेगी. मंगलवार को सुबह 6:55 बजे सूर्योदय और शाम 5:20 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 4:56 बजे चंद्रोदय और अगले दिन सुबह 7:35 बजे चंद्रास्त होगा. आज कार्तिक पूर्णिमा है और इसी खास अवसर पर गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी

आज का योग

मंगलवार दोपहर 4:05 बजे तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग शुरू होगा. ज्योतिष के अनुसार, परिघ योग 27 नित्य योगों में 19वां योग है, जो सूर्य और चंद्रमा की संयुक्त स्थिति से बनता है. 'परिघ' का अर्थ द्वार बंद करने वाली अर्गला या लोहे की छड़ होता है. इसके अधिष्ठाता देव विश्वकर्मा और प्रमुख ग्रह शनि माने जाते हैं. पारंपरिक मान्यता के अनुसार इसका पूर्वार्ध बाधा या रुकावट से जुड़ा माना जाता है जबकि उत्तरार्ध निर्माण और संघर्ष से जुड़े कार्यों के लिए उपयोगी माना गया है.

जान लें शुभ मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है. माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.


Share

Leave a Reply