नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सलमान खान के फार्म हाउस पर अचानक पहुंची पुलिस, 2 लोगों को पकड़ा...जानें क्या है वजह

सलमान खान के फार्म हाउस पर अचानक पहुंची पुलिस, 2 लोगों को पकड़ा...जानें क्या है वजह
Share

 सुपरस्टार सलमान खान का फॉर्म हाउस अचानक से सुर्खियों में आ गया. यहां महाराष्ट्र के पनवेल स्थित सलमान के फार्महाउस पर अचानक पहुंची पुलिस ने वहां 2 लोगों को हिरासत में लिया. दरअसल ये दोनों लोग फार्महाउस की बाउंड्री से लगे पेड़ पर चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़के फर्नीचर बनाने का काम करते  थे. वे एक दिन पहले ही मुंबई आए थे और सुपरस्टार सलमान खान को देखना या उनसे मिलना चाहते थे. पुलिस ने उन दोनों को धारा 448 के तहत हिरासत में लिया गया था. हालांकि पूछताछ के बाद दोनों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में इन दोनों लोगों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया. हालांकि पुलिस ने उनके पहचान पत्र चेक किए तो वह फर्जी निकला. ऐसे में पुलिस का शक गहरा गया. इन दोनों लोगों की पहचान अजेश कुमार ओमप्रकाश गिल और गुरुसेवक सिंह तेजसिंह सिख के रूप में हुई है. इन दोनों की उम्र 23 से 24 साल के बीच है और दोनों ही पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं.

कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी

सलमान खान को हाल के दिनों में कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई भी इस सुपरस्टार को खुलेआम धमकी दे चुके हैं. इन धमकियों के मद्देनजर सलमान खान को पिछले साल Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी.



Share

Leave a Reply