CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Pulwama attack: दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में कल...पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Pulwama attack: दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में कल...पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
Share

 रायपुर / दुर्गा महाविद्यालय रायपुर ,छत्तीसगढ़ में कल दिनांक 14 फरवरी 2023 को पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर विनम्र श्रद्धांजलि ,शोक सभा   छात्र परिषद 2022 -23 के तत्वाधान व प्राचार्य डॉ.प्रतिभा मुखर्जी साहूकार के नेतृत्व में आयोजित की गई!छात्र परिषद प्रभारी डॉ. अजय शर्मा जी ने बताया कि पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से यह सभा महाविद्यालय के ऐतिहासिक सभागार में आयोजित की गई ! जिसमें छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गणों के द्वारा शांति की कामना से मोमबत्ती का प्रज्वलन और पोस्टर बैनर के द्वारा शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की गई!
श्रद्धांजलि सभा के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार जी ने  पुलवामा में हुए इस हत्याकांड को दुर्भाग्य जनक और कायराना हरकत  बताते हुए  इस घटना पर आद.प्रधानमंत्री मोदी जी के कल दिए गए संदेश को सभी को पढ़कर भी सुनाया!
 इसके बाद राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. अजय चंद्राकर जी ने पुलवामा घटना के सामरिक महत्व पर प्रकाश डाला!
 इसके पश्चात छात्र परिषद प्रभारी डॉ. अजय शर्मा जी के द्वारा शोक व्यक्त किया गया और सभा के अंत में   वायु सेना के एनसीसी अधिकारी  स्क्वाडर्न लीडर डॉ .विजय चौबे ने अपने विचार व्यक्त किए! सभा का समापन शहीदों के निमित्त 2 मिनट के मौन   के बाद हो गया !


Share

Leave a Reply