BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही: गांधी उद्यान के पास गांजे की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही: गांधी उद्यान के पास गांजे की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चैक क्षेत्रातंर्गत गांधी उद्यान पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित किया गया एवं बैग में रखें गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम दुबे उर्फ शिब्बू निवासी सुंदर नगर डी-डी नगर रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 5,000/-रूपये जप्त कर आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना आजाद चैक के सुपुर्द किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 38/21 धारा 20ए नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 


गिरफ्तार आरोपी- शुभम दुबे उर्फ शिब्बू पिता प्रकाश दुबे उम्र 26 साल निवासी रोहणीपुरम तालाब के पास सुंदर नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।


Share

Leave a Reply