बड़ी खबर : राजधानी रायपुर के इस क्लीनिकल लैब में ब्लड जांच कराने गई युवती के गुप्तांग में की छेड़छाड़
रायपुर | राजधानी रायपुर में शंकर नगर स्थित तिवारी क्लीनिकल लैब में ब्लड टेस्ट कराने आई युवती के साथ अश्लील हरकत कर गुप्तांग में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय युवती सुबह करीब 9.30 क्लिनिक में अपना ब्लड टेस्ट कराने आई थी। क्लिनिक में मौजूद कर्मचारी योगेश गिरी गोस्वामी ने ब्लड सैंपल लेने के बाद पथरी होना बताते हुए सोनोग्राफी करने की बात कही जिसके बाद सोनोग्राफी करने के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकत किया।
युवती तत्काल चिल्लाते हुए बाहर आ निकल कर सिविल लाइन थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




