छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर में बीते दिनों हुए पूर्व मंत्री के बहु और पोती के हत्या कांड में शामिल तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आपको बता दें कि नेहा घृतलहरे एवं उसकी 09 वर्षीय पुत्री अनन्या घृतलहरे उर्फ पीहू की अजय राय, डाॅक्टर आनंद राय एवं दीपक सायतोड़े द्वारा मिलकर हत्या करने पर प्रार्थिया मेघा मनहरे की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 22/21 धारा 302, 120बी,450, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पढ़ें : बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री के भैया और भाभी की हत्या, घर से बरामद हुई दोनों की लाश 

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल श्री रमाकांत साहू को प्रकरण के फरार आरोपी अजय राय की जल्द से जल्द पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर सायबर सेल प्रभारी श्री रमाकांत साहू के नेतृत्व में सायबर सेल के प्र.आर. सरफराज चिश्ती, आर. कृपासिंधु पटेल, राकेश पाण्डेय एवं प्रमोद बेहरा को फरार आरोपी अजय राय की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।
 
 
टीम द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण भी किया गया। टीम द्वारा आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों सड्डू, बलौदा बाजार, पलारी, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव एवं बिलासपुर में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी अजय राय को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी अजय राय भाग कर उत्तर प्रदेश आयोध्या जा रहा है।
 
 
इस संबंध में सायबर सेल प्रभारी श्री रमाकांत साहू द्वारा श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। जिस पर श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर (उ.प्र.) से आरोपी के संबंध में जानकारी साझा किया गया एवं हलियापुर (उ.प्र.) पुलिस टीम की मदद से सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा आरोपी अजय राय को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर (उ.प्र.) के निर्देश पर हलियापुर (उ.प्र.) पुलिस टीम की मदद से फरार आरोपी अजय राय को जिला आयोध्या के कुमारगंज से गिरफ्तार किया गया जो अंतर्राज्यीय समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण है।
 
 
आरोपी अजय राय घटना के बाद स्वयं की पहचान छिपाने एवं बचने हेतु अपनी टाटा जेस्ट कार क्रमांक सी जी/04/एल जी/1038 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में छिपाकर रख दिया एवं स्वयं छिपने की नियत से बस से आयोध्या (उत्तर प्रदेश) जा रहा था। टीम द्वारा आरोपी के उक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी अजय राय का पुलिस रिमाण्ड लिया जाएगा एवं प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी 01. डॉ0 आनंद राय पिता भागीरथी राय निवासी अवनी विहार दलदल सिवनी मोवा रायपुर 02. दीपक सायतोडे सा0- भठिया थाना खरोरा जिला रायपुर का भी पुलिस रिमाण्ड लेकर गिरफ्तार तीनों आरोपी से आमने -सामने पूछताछ किया जाएगा। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 
गिरफ्तार आरोपी - अजय राय पिता भागीरथी राय उम्र 35 साल निवासी शिवम सिटी सड्डू पंडरी रायपुर ।


Share

Leave a Reply