CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरिया जिले के इस इलाके से कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ सफेद भालू, वन विभाग अलर्ट

 कोरिया जिले के इस इलाके से कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ सफेद भालू, वन विभाग अलर्ट
Share

कोरिया। जिले के नगर निगम चिरमिरी के डोमनहिल इलाके में एक व्यक्ति की बाड़े में दुर्लभ सफेद भालू देखा गया। इस व्यक्ति ने मोबाइल पर उसकी फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। शहर में पहली बार सफेद भालू देखे जाने को लेकर लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
 
 
वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि दुर्लभ सफेद भालू को कोई नुकसान न पहुंचाएं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग इस भालू पर नजर रखे जाने की बात कह रहा है। गौरतलब है कि सफेद भालू सिर्फ उत्तरी ध्रुव में ही पाए जाते हैं। डोमनहिल में रहने वाले इलियास अहमद सिद्दीकी नामक व्यक्ति की बाड़ी में कटहल का पेड़ लगा है। यहां सफेद भालू बाड़ी में लगा कटहल खाने आया था। सफेद भालू पेड़ पर चढ़ रहा था तभी अचानक किसी की आवाज आने के बाद वह पेड़ से गिर गया और जंगल की तरफ लौट गया।
 

मामले की जानकारी मिलने के बाद फॉरेस्ट अमला अलर्ट हो गया है। वन विभाग जनता को जागरुक करने में जुटा है, वन अमला सफेद भालू को नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कह रहा है। वहीं विभाग की टीम सफेद भालू की आवाजाही और उसकी हरकतों की निगरानी में जुटा है। बताया जा रहा है कि सफेद भालू पिछले दो सप्ताह से कटहल के पेड़ के पास आकर घूमता रहता है। इसके बाद बाड़ी में लगे कटहल के पेड़ को कटवा दिया गया है। चिरमिरी रेंज में सफेद भालू देखने की सूचनाएं मिलती रही है लेकिन पहली बार वीडियो सामने आया है।


Share

Leave a Reply