BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मास्क नहीं पहनने वाले 1454 लोगों से वसूला गया 1.45 लाख रुपए जुर्माना

 मास्क नहीं पहनने वाले 1454 लोगों से वसूला गया 1.45 लाख रुपए जुर्माना
Share

जांजगीर-चांपा। कोविड-19, के संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहने वालों के विरुद्ध जिले भर में चालानी की कार्रवाई की जा रही है ।

इस क्रम में सक्ति नगर पालिका द्वारा 8 मार्च तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 1454 लोगों के विरुद्ध चालानी की कार्रवाई करते हुए 1,45,400 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसी प्रकार नगर पंचायत सारागांव द्वारा 591 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 51,345 रूपए की वसूली की गई। चांपा नगर पालिका के अंतर्गत 731 मास्क नहीं पाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई और 96,100 रूपए की वसूली की गई। कार्रवाई नगरीय निकाय, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना, 2 गज की दूरी और हाथों की नियमित स्वच्छता जरुरी है। जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए कोविड-19, प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी


Share

Leave a Reply