लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

सरोज पांडेय के पत्र ने सिद्ध किया कि 15 साल में उनके भाई डॉ. रमन सिंह ने वादा तोड़ा-बात नहीं मानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 सरोज पांडेय के पत्र ने सिद्ध किया कि 15 साल में उनके भाई डॉ. रमन सिंह ने वादा तोड़ा-बात नहीं मानी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share

रायपुर। बहन सरोज पांडेय आपका आभार इसलिए कि आपने आज पुन: प्रदेश के सामने यह सिद्ध कर दिया कि आपने भाई डॉ. रमन सिंह ने 15 साल तक आपके वादे को तोड़ा, आपकी बात नहीं मानी। 
 
 
राखी पर छिड़ी सियासत के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह के ट्वीट पर करारा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- बहन सरोज पांडेय जी। आज आपका भाई भूपेश बघेल आपसे वादा कर रहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होकर रहेगी, हम सब इसकी तैयारी में लगे हैं। साथ ही आपका आभार इसलिए कि आपने आज पुन: प्रदेश के सामने ला दिया कि आपके भाई डॉ. रमन सिंह ने 15 साल तक आपके वादे को तोड़ा, आपकी बात नहीं मानी। 
 
 
भाजपा नेत्री व सांसद सरोज पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी भेजने तथा पत्र प्रेषित कर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग किए जाने पर इस समय प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बकायदा ट्वीट कर इस बात को सार्वजनिक किया है कि राज्य में भूपेश बघेल सरकार ने गौधन न्याय योजना के लिए करोड़ों रूपए प्रचार-प्रसार में फूंक दिया और केवल 4 लाख की गोबर खरीदी की है। वहीं भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पांडेय द्वारा पत्र लिखे जाने पर कांग्रेस ने इसका जोरदार जवाब दिया है। कांग्रेसजनों ने सीधे सरोज पांडेय से ही सवाल पूछा कि 15 साल की सत्ता में आपने अपने भाई पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को यह वादा याद क्यों नहीं दिलाया। इसके अलावा सांसद होने के नाते उन्होंने अपने भाई अमित शाह और पीएम नरेन्द्र मोदी को उनके वादे याद क्यों नहीं दिलाए जो उन्होंने देश की जनता से किया हुआ है। 


Share

Leave a Reply