नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया शाला प्रवेश उत्सव...नवप्रवेशित छात्राओं को कॉपी, पेन भेटकर किया गया सम्मान

लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया शाला प्रवेश उत्सव...नवप्रवेशित छात्राओं को कॉपी, पेन भेटकर किया गया सम्मान
Share

रायपुर :- लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम गुरुकुल हॉल में किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा जी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भातखंडे ललित कला शिक्षक समिति के अध्यक्ष माननीय तरल मोदी जी ने किया मुख्य अतिथि टी.पी. शर्मा जी ने नवप्रवेशित छात्राओं को कॉपी, पेन, पुस्तक एवं मिष्ठान भेट कर स्वागत सत्कार किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्र किसी भी स्थान पर पहुंचे वह अपने गुरुजनों के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही संभव हो पाता है । समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  अजय तिवारी ने संछिप्त उद्बोधन से विद्यालय की स्थापना एवं उपलब्धियों पर जानकारी देते हुए नवप्रवेशित छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय  तरल मोदी जी द्वारा छात्राओं को सुभाशीष प्रदान किया गया ।इस अवसर पर समिति की सचिव शोभा खंडेलवाल, सम्मानीय सदस्य पूजा दानी,  आर.के. गुप्ता विशेष रुप से उपस्थित थे । गुरुकुल महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या गुप्ता, कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या नाथ सिंह एवं लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य मनीषा गहोई के द्वारा साल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन सुश्री एस.एस. सिद्दीकी, उच्च श्रेणी शिक्षिका लक्ष्मी नारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति रायपुर की सचिव शोभा खंडेलवाल ने दिया इस अवसर पर विद्यालय, महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ शिक्षक,शिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।


Share

Leave a Reply