उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया
रायपुर :- उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित सेक्टर स्तरीय शतरंज (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के गुरुकुल प्रेक्षागृह में दिनांक 09/09/2024 को हुआ। इस प्रतियोगिता के की अध्यक्षता सहसंचालक डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने माँ सरस्वती का पूजा और दीप प्रज्जवल के साथ प्रारंभ हुआ। निकाय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी जी एवं सचिव शोभा खण्डेलवाल उपस्थित थे। सचिव ने खेल के सफल आयोजन करने के लिए महाविद्यालय को बधाई दी। मंच का संचालन डॉ. रात्रि लहरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. रिन्कु तिवारी, उप प्राचार्य डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. सिमरन वर्मा, अवंतिका सोनी, सुश्री मान्या शर्मा, मनोज साहू एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए क्रीड़ा अधिकारी एवं 68 पुरुष प्रतिभागी एवं 33 महिला प्रतिभागी उपस्थित थे।




