लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर : सूमो और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन के उड़े परखच्चे, जाने कहा की है यह खबर

बड़ी खबर : सूमो और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन के उड़े परखच्चे, जाने कहा की है यह खबर
Share

कोंडागांव | जिले के केशकाल के एनएच-30 में ग्राम आंवरभाठा के पास एक शासकीय वाहन सुमो और कार के बीच जबरदस्त भिडंत में तीन की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में सरकारी वाहन में सवार 02 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पढ़ें : राजधानी की सरकारी शराब भट्टी में तिजोरी सहित 10 लाख रुपये ले उड़े चोर, जाँच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल निवासी रज्जू पांडेय उम्र 45 वर्ष, संतोष पाटिल उम्र 38 वर्ष व अनिल सिन्हा उम्र 40 वर्ष, ये तीनों कार क्रमांक सीजी 04 डीई 5000 में नारायणपुर से केशकाल की ओर आ रहे थे। वहीं वन विभाग के दो कर्मचारी सूमो वाहन में रायपुर से कोंडागांव की ओर जा रहे थे। तभी रात लगभग 10 बजे केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आंवरभाठा के पास दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
 
 
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए वहीं कार चालक रज्जू पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क पर पड़ी वाहनों को हटा कर यातायात बहाल किया गया। कार में सवार अन्य दो युवक अनिल सिन्हा व संतोष पाटिल को 108 से फरसगांव अस्पताल ले जाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया था लेकिन केशकाल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
 


Share

Leave a Reply