नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लंबे समय के बाद गूंजेगी दर्शकों की तालियां

छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में लंबे समय के बाद गूंजेगी दर्शकों की तालियां
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय के बाद दर्शको की तालियों से गूंजेगा। स्टेडियम में 02 मार्च से रोड सेफ्टी वल्र्ड क्रिकेट सीरीज मैच होने जा रहा है। इस सीरीज में भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल होंगी। 
 

अंतर्राष्ट्रीय वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 02 मार्च से प्रारंभ हो रहे इस मैच के लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई है। इन तैयारियों के बीच गुरूवार को छत्तीसगढ़ के उच्च अधिकारियों और आयोजन कंपनी पीएमजी के सदस्यों ने स्टेडियम के अंदर की व्यवस्थाओं से लेकर प्रवेश द्वार व पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान खिलाडिय़ों के ड्रेसिंग रूम, वीआईपी लांज, मीडिया कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए इससे संबंधित कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। 
 

इस आयोजन के लिए टिकटों की बिक्री अभी शुरू नहीं हो पायी है। हालांकि संभावना जतायी जा रही है कि चालू फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। इस सीरीज में शामिल होने वाली टीमें भी फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगी। इस सीरीज में भारत से पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सहवाग तथा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी चौका-छक्का लगाकर अपना जलवा बिखेरेंगे।


Share

Leave a Reply