BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लापता छात्र का शव आठ दिन बाद कुएं में मिला, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहा की है यह खबर

लापता छात्र का शव आठ दिन बाद कुएं में मिला, इलाके में मचा हड़कंप, जाने कहा की है यह खबर
Share

कोरबा | 15 वर्षीय स्कूली छात्र हर्ष गुप्ता की तलाश भले ही पूरी हो गई लेकिन उसके परिजनों की उम्मीद टूट गई। वह कटाईनार के एक कुएं में मृत स्थिति में मिला। 8 दिन से वह लापता था और पुलिस उसकी खोज कर रही थी। कहा जा रहा है कि आगे की जांच में इस घटना से जुड़े कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

पढ़ें : राजधानी के मैग्नेटो मॉल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई जमकर मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा के शांतिनगर क्षेत्र में रहने वाले 3ण्के पुत्र हर्ष गुप्ता का शव आज सुबह मिला। बांकीमोंगरा से 5 किलोमीटर दूर कटाईनार में बांध के पास स्थित कुएं में कुछ लोगों ने शव देखा। काफी समय तक पानी के संपर्क में रहने से शव फूल गया। इसके साथी ही जीव-जंतुओं ने उस पर हमला करने के साथ स्थिति विकृत कर दी। सूचना मिलने पर आसपास के लोग यहां जुट गए। इस बारे में स्थानीय पार्षद पवन गुप्ता को अवगत कराया गया। उनके जरिए बांकीमोंगरा थाना तक बात पहुंची।
 
 
टीआई रामेंद्र सिंह कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। यहां का मुआयना किया गया। जन सहयोग से कुएं में मौजूद शव को निकालने की व्यवस्था की गई। इस समय तक काफी कुछ साफ  हो गया था कि मृतक कौन है। कटाईनार में शव मिलने को लेकर आसपास के इलाके के लोग सख्ते में आए और यहां पहुंचे। कुएं में मिली चप्पल के आधार पर मृतक की पहचान हर्ष गुप्ता के रूप में उसके पिता और बड़े भाई ने की।
 
 
टीआई ने बताया कि पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगली औपचारिकताओं के लिए इंतजार किया जा रहा है। फि लहाल इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत संदिग्ध मौत का प्रकरण दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आने वाले तथ्यों के जरिए तय हो सकेगा कि हर्ष गुप्ता हादसे का शिकार हुआ या कोई अन्य घटना उसके साथ हुई।

 
कोयलांचल बांकीमोंगरा के निवासी हर्ष गुप्ता के 7 दिसंबर को शाम 5.30 बजे से लापता होने को लेकर उसके परिजन चिंतित थे। उन्होंने अपने स्तर पर खोजने का काम शुरू किया। नतीजे नहीं आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय पुलिस के अलवा सबडिवीजन के अधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया और जरूरी अध्ययन करने के साथ दिशा तय की। इन सबके बावजूद हर्ष को जीवित स्थिति में पाए जाने की आशा टूट गई।
 


Share

Leave a Reply