BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी रायपुर के इन इलाकों में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर के इन इलाकों में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | राजधानी में गौरी-गौरा पूजा के दौरान अलग-अलग जगह जमकर हुई मारपीट व चाकू बाजी जिसके चलते तीन लोगों को गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : अब इस देश के क्रिकेटर ने की आत्महत्या, 2018 U-19 वर्ल्ड कप में थे शामिल, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा यादव मोहल्ला निवासी मुकेश यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान तालाब मेें विसर्जन करते समय 15 नवंबर को शाम 4 बजे प्रार्थी का बड़ा भाई ललित उर्फ संदीप यादव को उसका दोस्त गोविन्दा साहु 20 वर्ष पिता संतोष साहु ने किसी बात को लेकर चाकू निकालकर हत्या करने की नियत से उसके वार कर दिया। जिसके चलते उसे जांघ में गंभीर चोट आने की वजह से खून बहने लगा व वह बेहोश हो गया। इलाज के लिये उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह गुढिय़ारी क्षेत्र में एक युवक को हत्या करने के नियत से प्राणघातक चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी चौकी में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामलाल सोना 56 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 नवंबर को प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर पर था तभी शाम 6.30 बजे उसका दूसरे नंबर का लड़का सुजन सोना लहुलूहान हालत में घर आया,उसके पेट व सिर से खून बह रहा था पुछने पर कनवर बाघ पिता अजीत बाघ अर्जुन नगर आजाद चौक रायपुर ने संतोष किन्नर के घर के सामने रेलवे पटरी के बीच-बीच चाकू मारकर घायल कर दिया बताया। गंभीर हालत में युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया है।
 
 
वहीं कबीर नगर थाने में चंद्रीका रक्सेल 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के बेटा राहुल रक्सेल को 15 नवम्बर को ऑटों गली में क्यों लाये हो बोलने पर आशु क्षत्रिय ,सुनील क्षत्रिय एवं संतोष क्षत्रिय ने एक राय होकर मारपीट कर नाली में डाल दिये। जिसके बाद उसे भागते देख श्मशान घाट के पास हत्या करने की नियत से चाकू से वार किया तभी आस-पास के लोगों ने बीच बचाव  किया,जिसके चलते उसके गले पर खरोच आया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,307,323,34,506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
 


Share

Leave a Reply