नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, घर में पसरा मातम

दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत, घर में पसरा मातम
Share

 देवभोग। धौराकोट गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरने से तीन साल के मासूम सचिन की मौत हो गई। यह हादसा रविवार शाम को उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के पास खेल रहा था और अनजाने में खेत में बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा पत्थर निकालने के लिए खुदाई के दौरान बना था, जो बारिश के पानी से लबालब भर चुका था।

मासूम सचिन अपने माता-पिता सुरेन्द्र नागेश और उनकी पत्नी की नौ साल की शादी के बाद पैदा हुआ था। तीन साल की छोटी सी उम्र में वह परिवार की सारी खुशियों का केंद्र था, लेकिन अब उसका यूं अचानक जाना पूरे परिवार को तोड़ गया है। देर शाम जब परिजन सचिन को ढूंढने निकले तो खेत के उसी गड्ढे में उसका शव तैरता मिला। मासूम की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए और गांव में मातम छा गया।

इकलौते बेटे की मौत के बाद पिता सुरेन्द्र नागेश गहरे सदमे में हैं, उनकी आंखों के आंसू भी सूख चुके हैं। गांववाले भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।मामले में देवभोग पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Share

Leave a Reply