BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर और धमतरी नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में दो कारोबारियों की मौत, कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत

 रायपुर और धमतरी नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में दो कारोबारियों की मौत, कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत
Share

धमतरी। राजधानी रायपुर और धमतरी नेशनल हाइवे से एक बार फिर भीषण सड़क हादसे की खबर मिल रही है जहां हादसे में दो करोबराइयो की मौत हो गई है। 

पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने बताया कि कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी थी, कि शव निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ गयी। रायपुर के कारोबारी का नाम सुनील कश्यप है, जबकि महासमुंद के कारोबारी का नाम शिवम है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर चंगोराभाठा निवासी सुशील कश्यप (45) और महासमुंद निवासी शिवम आल्टो कर में सवार होकर किसी काम के सिलसिले में धमतरी की ओर जा रहे थे। तभी कुरूद थाना के डांडेसरा के पास करीब 9 बजे के आसपास उनकी कार विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार दोनों कारोबारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे शव को कार से बाहर निकाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दे दी है। वहीं कुरूद थाना प्रभारी रामनरेश सेंगर ने बताया कि, कार तेज रफ्तार में थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है। दोनों मृतक चाय कारोबारी थे। फिलहाल ट्रक ड्रायवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Share

Leave a Reply