BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के इन क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर | मोटरसाइकिल सवार व पैदल जा रहे व्यक्ति की कार व अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो जाने की रिपोर्ट तेलीबंाधा व अभनपुर थाने में दर्ज की गई है। 

पढ़ें : खदान और 6 ग्रामीणों की रिहाई को लेकर ओरछा मार्ग में ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम जारी

मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी निवासी नेहरु नारायण दुर्गा आयु 41 वर्ष ने तेलीबंाधा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भाई नरेन्द्र दुर्गा 26 वर्ष पिता गुरुवारुराम दुर्गा 05 दिसंबर को विधायक कालेानी मोड तेलीबांधा के पास से पैदल जा रहा था तभी अज्ञात कार चालक ने जोरदार ठोकर मार देने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह वार्ड क्रमांक  01 अम्बे पेट्रोलपंप के पास अभनपुर निवासी मोहन साहु 26 वर्ष ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 05 दिसंबर को एनएच 43 सोनी मल्टी अस्पताल के सामने अभनपुर में शनिवार की शाम मोटरसाइकिल से जाते समय ग्राम खुरसी टिकुर डौन्डीलोहारा जिला बालोद निवासी नेमीचंद दर्रो आयु 31 वर्ष पिता लक्ष्मण सिंह दर्रो को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसके चलते बाईक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए का अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply