लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर : तालाब में डूबी अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कार, ड्राइवर की हुई मौत, जाने कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : तालाब में डूबी अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार कार, ड्राइवर की हुई मौत, जाने कहाँ की है यह खबर
Share

कवर्धा | जिले के पांडातराई थाना अंतर्गत रूसे गांव के पास एक अंधे मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे के तालाब में कूद गई। ड्राइवर का ड्राइविंग पर से नियंत्रण नहीं था। कार का डोर न खुलने के कारण ड्राइवर की मौत हो गई।

पढ़ें : लॉकडाउन: मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी, कोविड-19 मामलों की बढ़ोतरी के साथ फिर लग सकता है लॉकडाउन 

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि भगतपुर निवासी राजू चंद्रवंशी अपनी कार पर सवार होकर कवर्धा गया था। वहां से लौटते वक्त वह पांडातराई के रूसे गांव के पास ही पहुंचा था। कार की रफ्तार तेज थी। सड़क पर अचानक आए अंधे मोड़ के पहले वह कार की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका। नतीजा, कार सड़क किनारे तालाब में कूद गई।
 
 
दुर्भाग्य यह रहा कि कार का दरवाजा भी नहीं खुला। ड्राइव कर रहे राजू चंद्रवंशी की मौत हो गई। इस हादसे में, कार में सवार एक अन्य के घायल होने की सूचना। बताया जा रहा है कि घायल की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाया जा सका है। बहरहाल, मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 


Share

Leave a Reply