BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अनलॉक राजधानी: एसपी-कलेक्टर निकले शहर भ्रमण पर देखी शहर की व्यवस्था

 अनलॉक राजधानी: एसपी-कलेक्टर निकले शहर भ्रमण पर देखी शहर की व्यवस्था
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित जिले में आज से शुरू हुए अनलॉक के बाद जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी चुस्त-दुरुस्त नजर आए। पुलिस अधीक्षक के साथ ही कलेक्टर ने शहर के कई इलाकों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया और लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। 
 
 
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला प्रशासन के आदेश के बाद आज से जिले में कड़े नियमों व शर्तों के साथ अनलॉक कर दिया गया है। इधर अनलॉक के बाद स्थिति नियंत्रण में रखते जिला व पुलिस प्रशासन ने भी कवायद तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के साथ ही कलेक्टर व एसडीएम की टीम आज शहर भ्रमण में निकली और शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करने तथा मास्क का उपयोग करने की अपील की गई। वहीं व्यापारी वर्ग से भी अपील की गई है कि वे अपने-अपने संस्थानों में आने वाले ग्राहकों से सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराएं, दुकान के बाहर सेनेटाइजर की व्यवस्था करें इसके अलावा वे अलग से मास्क भी रखें और इसे संस्थान में आने वाले ग्राहकों को मुहैया कराएं।
 
 
कलेक्टर ने यहां तक अपील की है कि मास्क का उपयोग हर हालत में करना ही होगा। इसके लिए दुकानदार चाहें तो संस्थान में आने वाले ग्राहकों को मास्क देकर उसका पैसा लें अथवा नि:शुल्क ग्राहकों को उपलब्ध कराएं। शहर भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अनलॉक उनकी सुविधा के लिए किया गया है, अत: इस सुविधा का लाभ उठाने के साथ ही साथ वे शासन-प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों का व नियमों का भी पालन करें।
 
 
ज्ञात हो कि कलेक्टर भारतीदासन ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि अनलॉक पूर्णकालिक नहीं है, इसकी समीक्षा की जाएगी और यदि स्थिति नियंत्रण में रही तो अनलॉक जारी रहेगा। यदि स्थिति फिर से बिगड़ती है तो लॉकडाउन फिर से किया जा सकता है। बहरहाल आज से अनलॉक हुए शहर में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी कायम है और आमजनों को भी चाहिए कि वे पूरी तरह से सर्तक रहकर तथा शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपना सामान्य कामकाज निपटाएं।


Share

Leave a Reply