BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हुड़दंग करने वाले बाईकर्स के लिये हुआ वाट्सअप नंबर जारी, बाईक का नंबर नोट कर वाट्सअप करते ही होगा कार्रवाही

हुड़दंग करने वाले बाईकर्स के लिये हुआ वाट्सअप नंबर जारी, बाईक का नंबर नोट कर वाट्सअप करते ही होगा कार्रवाही
Share

दुर्ग, सड़कों पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाकर हुड़दंग करने वाले मनचले बाईकर्स के खिलाफ हुई कार्रवाई। 12 मोटरसाइकिल जब्त कर न्यायालय में नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाहीकी गई।
मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मोडीफाई सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण एवं सड़कों में हुड़दंग करते हुये तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले 12 वाहनों को जप्ती कार्रवाही की गई है। इन सभी वाहन चालकों ड्रायविंग लायसेंस और वाहन के कोई भी कागजात नही पेश करने वाहन को जप्त कर न्यायालय पेश करने हेतु सुरक्षार्थ रखा गया था। जिसमें से 06 वाहनों को यशोदा नाग अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड द्वारा वाहन चालकों पर नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 15 हजार रुपये,12 हजार एवं 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि आप के आस पास ऐसे वाहन चालक जो शहर की व्यवस्था को बाधित करते है उनके वाहन नंबर यातयात वाट्सअप नंबर 94791-92029 पर भेजे। यातायात पुलिस दुर्ग सभी तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले वाहन चालको को चेतावनी दी जारी की है कि वे अगर वाहन तेज गति से चलाते पाये जायेंगे तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाही की जाएंगी।
 



Share

Leave a Reply