BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सायबर अपराधों के रोकथाम व बचाव विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

सायबर अपराधों के रोकथाम व बचाव विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला
Share

रायपुर । एसएसपी अजय यादव व एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारियों की अगुवाई में सायबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा, बचाव एवं सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रायपुर जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारी सहित समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं बैंक के अधिकारियों ने वर्तमान समय में तेजी से अपना पैर पसार रहें सायबर अपराध, ऑनलाइन फ्राॅड एवं सोशल मीड़िया से संबंधित अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं बचाव हेतु अधि./कर्म. को कई महत्वूपर्ण सुझाव व अन्य जानकारियां दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना किस प्रकार से की जाए ताकि अज्ञात आरोपियों की पहचान हो सके, के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार से परेशानी होने पर सायबर सेल रायपुर के अधि./कर्म. का सहयोग लेकर प्रकरणों का त्वरित निकाल कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘साइबर संगवारी‘‘ के तहत् लोगों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर एवं अन्य एप्लीकेशनों का उपयोग, ऑनलइन वॉलेट जैसे पे-टीएम, भीम, गूगल-पे आदि के उपयोग, एटीएम कार्ड का उपयोग एवं फ्राॅड काॅल से बचने के सुझाव देने के निर्देश दिये गये, ताकि इस प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके एवं कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के सायबर संबंधी अपराध का शिकार न हो। 



Share

Leave a Reply