बड़ी खबर रायपुर : प्रेम विवाह के बाद पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर भागा युवक, मामला दर्ज
रायपुर | आर्य समाज में शादी करने के कुछ दिन बाद किराये के मकान में पत्नी को छोड़कर चला गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद पति व सांस के खिलाफ धारा 294,34,498,506 के तहत अपराध कायम किया गया है।
पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के छः बड़े पार्कों में आगामी आदेश तक लटका ताला, जाने क्या है वजह
मिली जानकारी के अनुसार फेस-2 भाठागांव रायपुर निवासी श्रीमती आरती वर्मा 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का विवाह संदीप मरकाम वर्तमान निवासी लाल बहादुर शास्त्री परिसर पुलिस लाईन कोतवाली रायपुर से 2017 में आर्य समाज टिकरापारा रायपुर में हुआ था। संदीप मरकाम के द्वारा अपने घर में बिना बताए समाजिक रीति रिवाज के साथ के साथ 23 अगस्त 2020 को बोहरी माता मंदिर में शादी कर भाठागांव फेस 2 किराये के मकान में रखा था।
शादी के कुछ दिन बाद संदीप मरकाम की मां दानकी मरकाम उसे कॉल करके बार-बार पीडि़ता को छोडऩे का दबाव बनाने लगी। 14 नंवबर 2020 को बिना बताए दीपावली के दिन संदीप अपने घर चला गया फिर वापस नही आया बार-बार कॉल करे के बाद भी फोन नही उठाने पर पीडि़ता ने अपनी सांस दानकी मरकाम से संदीप के बार में पुछा तब वह उसे भूल जाने की बात कहते हुये गाली-गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया व अपने बेटे की दूसरी जगह विवाह करने पर दहेज मिलने की बात कही। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने संदीप मरकाम व दानकी मरकाम के खिलाफ अपराध कायम कर मामल दर्ज कर लिया है।




