BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर
Share

अहमदाबाद गुजरात कांग्रेस में राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश धनानी ने भी अपना इस्तीफा राज्य के पार्टी प्रभारी राजेश यादव को बुधवार को सौंप दिया है.

पढ़ें : सेक्स रैकेट : शहर के स्टेशन रोड स्थित जयंती होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला सहित 5 लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा गुजरात में पिछले दिनों हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार की वजह से दिया है. ऐसे में गुजरात में नए-नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की अंदरुनी सियासत गरमा गई है.

पढ़ें : देह व्यापार : शहर के सिद्धि विनायक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 युवती और 4 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अहमदाबाद नगर निकाय से पहले गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव राज्य में डेरा जमाए हुए हैं. उन्होंने पिछले दिनों उपचुनाव की हार की वजहों को लेकर एक रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी थी. गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और परेश धनानी के नेतृत्व में लोकसभा और दो उपचुनाव हुए हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात की 26 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी और अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा.

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया सेक्स और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखो रूपये लिए लूट, मामला दर्ज


गुजरात में कांग्रेस के लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के अंदर सवाल खड़े हो रहे थे. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी के चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने हाईकमान को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी और अब उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. परेश धनानी के इस्तीफे के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अब शैलेश परमार पूंजा वंश और अश्विन कोटवाल में से किसी एक को चुने जाने की चर्चा है.

पढ़ें : राज्य महिला आयोग द्वारा 9 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी


वहीं, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष से अमित चावड़ा के इस्तीफा देने के बाद अगले पीसीसी के लेकर भी चर्चा काफी तेज हो गई है. नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अर्जुन मोढवाडिया और जगदीश ठाकुर के नाम की चर्चा चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हार्दिक पटेल को भी प्रमोशन देने की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान हार्दिक पटेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गुजरात में पार्टी कमान सौंप सकती है.

पढ़ें : बड़ी खबर: गधे के गोबर और घास-भूसे से बनाया जा रहा था मसाला, पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को लगाया ठिकाना


हालांकि, गुजरात में कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. राज्यसभा चुनाव से पहले आठ कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया और इन आठ सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. वहीं, नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुटी है तो कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है. ऐसे में कांग्रेस के नए अध्यक्ष के सामने निकाय चुनाव से पहले संगठन को खड़े करने और चुनावी जंग फतह करने की बड़ी चुनौती होगी.


Share

Leave a Reply