पटना/किशनगंजः बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना के ठिकानों पर विजिलेंस डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इस छापेमारी में करीब सवा 5 करोड़ रुपए नगद मिले हैं। इंजीनियर संजय कुमार राय अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता था।
नई दिल्ली: गेमिंग उद्योग में हो रही कर चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है। दरअसल आयकर विभाग के प्रयासों के बीच ऑनलाइन गेम के विजेताओं को अब बिना किसी छूट के ब्याज के साथ कुल 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। इसके साथ ही उन्हें टैक्स और ब्याज पर अतिरिक्त 25-30 फीसदी राशि का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन गेम के विजेता अगर निर्धारित समय तक टैक्स नहीं चुकाते हैं तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि गेमिंग उद्योग में हो रही टैक्स चोरी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर है। ऑनलाइन गेम के विजेताओं को अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ अपनी आय का खुलासा करना होगा और लागू टैक्स का भुगतान करना होगा। नहीं तो ऐसे में कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सामान्य रूप से आईटीआर-यू भरने की अंतिम तिथि संबंधित आकलन वर्ष के खत्म होने के 24 महीने बाद होती है। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आईटीआर-यू भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। उन्होंने कहा कि विभिन्न गेमिंग पोर्टल के खेलों के विजेताओं को आईटीआर-यू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें जुर्माने से बचने के लिए आगे आने और टैक्स चुकाने का प्रावधान है।
वहीं सीबीडीटी विभिन्न पक्षों और खासकर बैंकों के लिए नए टीडीएस प्रावधानों के लागू होने की प्रक्रियाओं पर जल्द स्पष्टीकरण जारी करेगा। ये टीडीएस प्रावधान किसी व्यवसाय या पेशे में मिले लाभ या पूर्व शर्तों से जुड़े हैं। नितिन गुप्ता ने कहा कि बोर्ड इस विषय पर एक आधिकारिक परिपत्र जारी करेगा। इसमें एकमुश्त निपटान जैसे मुद्दे शामिल हैं, जिनका सामना बैंक कर रहे हैं।
नई दिल्लीः आपके प्रोविडेंट फंड अकाउंट में कितना बैलेंस है, ये जानना बेहद आसान हो गया है। एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने इसके लिए हेल्प डेस्क नंबर, एसएमएस, मोबाइल एप और वेबसाइट की सुविधा दे रखी है।
पीएफ खाते में बैलेंस और ब्याज की रकम जानने के लिए आप ईपीएफओ के टोल फ्री नंबर 1800118005 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्प डेस्क का नंबर भी है। यानी यहां आप अपने पीएफ से संबंधित दूसरे सवालों का जवाब भी पा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन नंबर 011 -22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी बैलेंस जान सकते हैं।
इसी तरह रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77382 99899 पर एसएमएस करने से भी पीएफ अकाउंट का बैलेंस पता किया जा सकता है। आप ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं या फिर गूगल प्ले स्टोर से उमंग मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।
इन का पांच आसान तरीकों से आप कहीं भी और कभी भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और यूएएन नंबर होना चाहिए।
बता दें कि प्रोविडेंट फंड एक प्रकार का सोशल सिक्योरिटी कवर है। यह मुख्य रूप से रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को दिया जाता है। किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12 फीसदी हिस्सा काटकर उसे पीएफ अकाउंट में जमा किया जाता है। यह नियम उन कंपनियों में लागू होता है, जहां कुल कर्मचारियों की संख्या 20 से अधिक होती है।
बोल्विया से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला टीचर पर अपने मेल स्टूडेंट्स को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। आरोप लगाए जाने के बाद टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया और अब उसपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामला बोल्विया के 'जुआना अजुर्डुय डे पाडिला ' नाम स्कूल का है। जहां पढ़ाने वाली शिक्षक मारिया ने अपनी क्लास के छात्रों को स्पर्म से भरा कंडोम लाने का असाइनमेंट दिया था। जैसे ही ये खबर फैली, लोग हैरान रह गए। ऐसा कोई असाइनमेंट स्कूल के सिलेबस में नहीं था। शिक्षक ने यह टास्क खुद ही बच्चों को दिया था।
मारिया स्कूल में सेक्स एजुकेशन की टीचर थी। उसने अपने क्लास के मेल बच्चों को सीमेन से भरा कंडोम लाने का टास्क दिया था। जब पेरेंट्स को इसका पता चला तो वे भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने स्कूल मैनेंजमेंट से इसकी शिकायत की। जिसके बाद टीचर पर एक्शन लिया गया। सबसे पहले तो मारिया को उसकी जॉब से हाथ धोना पड़ा। अब उसपर पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।
वहीं मारिया इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने टास्क देने के बाद ये भी साफ कर दिया गया था कि किसी पर इस टास्क को करने की जबरदस्ती नहीं है। अगर वो चाहते हैं तभी इसे कंप्लीट करें। मारिया ने आगे बताया कि उसे जरा भी ये पता नहीं था कि ये इनर को प्रताड़ित करने की श्रेणी में आता है। उसने सिर्फ अपने काम के कारण बच्चों को ये टास्क दिया था।
मारिया ने एक लोकल न्यूज पेपर को दिए साक्षात्कार में बताया कि उसके खुद के चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे बच्चों को प्रताड़ित करने का इरादा नहीं था।
नई दिल्ली: ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए भारतीय खाद्य निगम में नौकरी करने का एक अच्छा मौका हैं। दरअसल, FCI ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट fci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 सितम्बर तय की गई है। ये भर्ती नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ-ईस्ट जोन में ग्रेड 2 के पद पर होगी। जिसके अनुसार सभी पांच जोन के जनरल, डिपो, मोमेंट, एकाउंट्स, टेक्निकल, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग और हिंदी विभागों में ग्रेड 2 के मैनेजर के कुल 113 पदों पर भर्ती होगी। आवेदकों को पहले छह महीने के लिए मैनेजेंट ट्रेनी के तौर पर कार्य करना होगा, जिसके बाद ही उन्हें मैनेजर के पद नियुक्ति दी जाएगी।
ये है वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के द्वारा एफसीआई में 113 ग्रेड 2 मैनेजमेंट ट्रेनी के पद को भरा जाएगा।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
भारतीय खाद्य निगम के इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 28 साल से 35 साल के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र की गणना 01 अगस्त 2022 से की जाएगी।
ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, विषय सम्बंधित परीक्षा, इंटरव्यू और ट्रेनिंग प्रक्रिया पर आधारित होगा। ऑनलाइन एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंटरव्यू के लिए चिन्हित उम्मीदवारों को अपने ओरिजनल डाक्यूमेंट्स लेकर आना होगा।
इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को 800 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। उदय उमेश ललिल ने देश के 49वें मुख्य नयायाधीश के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए चीफ जस्टिस यू यू ललित को शपथ दिलाई।
बता दें कि चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उनके नाम की सिफारिश अपने उत्तराधिकारी के तौर पर की थी। जस्टिस यूयू ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। इसी महीने एनवी रमना रिटायर हो रहे हैं।
देश के मुख्य न्यायाधीश( CJI) के रूप में जस्टिस यूयू ललित( justice lalit) आज से कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगी।
शपथ ग्रहण से पहले निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश सीजेआई( CJI) एनवी रमण के विदाई समारोह में उन्होंने तीन मुख्य सुधारों के बारे में बात की। जस्टिस यूयू ललित ने कहा, मेरा प्रयास रहेगा मामलों को सूचीबद्ध करने में पारदर्शिता हो। ऐसी व्यवस्था बना सकूं, जिसमें जरूरी मामले संबंधित पीठों के सामने स्वतंत्रता पूर्वक उठाए जा सकें।
न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी हैं चार पीढ़ियां
भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस यूयू ललित पर भले ही न्यायाधीशों की नियुक्ति से लेकर महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रश्नों जैसी चुनौतियां हों, लेकिन उनकी न्यायिक विरासत का अनुभव भी उनके पास होगा। दरअसल, चार पीढ़ियों से यूयू ललित का परिवार न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। जस्टिस ललित के दादा रंगनाथ ललित आजादी से पहले सोलापुर में एक वकील थे।
रांची। झारखण्ड से इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने यह बड़ा फैसला किया है। अब हेमंत सोरेन को अयोग्य घोषित करने की सूचना चुनाव आयोग जारी करेगा। संभावना जतायी जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगले कुछ घंटों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन दोबारा विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर फिर से सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। हेमंत सोरेन आगे चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। राजभवन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
इस वजह से गई हेमंत सोरेन सदस्यता
बता दें कि हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर यह संकट इस वजह से गयी कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए रांची के अनगड़ा में अपने नाम 88 डिसमिल के क्षेत्रफल वाली पत्थर खदान लीज पर ली थी। भाजपा ने इसे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ का पद) और जन प्रतिनिधित्व कानून के उल्लंघन का मामला बताते हुए राज्यपाल के पास शिकायत की थी। राज्यपाल ने इसपर चुनाव आयोग से मंतव्य मांगा था। आयोग ने शिकायतकर्ता और हेमंत सोरेन को नोटिस जारी कर इस मामले में उनसे जवाब मांगा और दोनों के पक्ष सुनने के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को राजभवन को भेजे मंतव्य में उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी।
उत्तर प्रदेश। मऊ जिले में थाना कोपागंज इलाके के बसारथपुर ग्रामसभा में रहने वाला एक शख्स इन दिनों चर्चा में है। रामप्रवेश नाम का यह शख्स पिछले एक महीने से 100 फीट ऊंटे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। जब भी उसे कोई समझाने जाता है तो वो पेड़ पर रखे ईंट-पत्थर से उनपर हमला कर देता है।
रामप्रवेश के पिता विशूनराम का कहना है कि राम प्रवेश अपनी पत्नी की वजह से पेड़ पर रहने को मजबूर है क्योंकि उसकी पत्नी रोज उसके साथ झगड़ा करती है और मारपीट करती है। राम प्रवेश अपनी पत्नी के इस रवैये से इतना परेशान हो गया कि वो एक महीने से पेड़ पर रह रहा है। घरवाले पेड़ के पास ही ही खाना और पानी रस्सी से बांधकर लटका देते हैं जिसे वो ऊपर से खींच लेता है। गांव वालों का कहना है कि वो रात में किसी वक्त पेड़ से उतरता है और शौच इत्यादि करके वापस पेड़ पर चढ़ जाता है।
राम प्रवेश के पड़ पर रहने की वजह से गांव के लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि राम प्रवेश के पेड़ पर रहने से उनकी निजता पर असर पड़ रहा है क्योंकि वो पेड़ गांव के बीचो बीच है और सभी के घर का आंगन वहां से नजर आता है। गांव वालों ने पुलिस से भी राम प्रवेश की शिकायत की है लेकिन पुलिस भी राम प्रवेश को पेड़ से नीचे उतारने में नाकाम रही और उसकी वीडियो बनाकर चली गई।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज स्टेट यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की उपस्थिति में हुई बैठक में राज्य में नक्सल मोर्चे पर प्रगति समेत जनसुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान यह बात सामने आयी कि छत्तीसगढ़ राज्य में ‘विश्वास-विकास-सुरक्षा’ की त्रिवेणी रणनीति के फलस्वरूप नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। छत्तीसगढ़ पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है, इससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

नक्सलियों के कोर क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना के फलस्वरूप आज दक्षिण बस्तर के दूरस्त क्षेत्रों जैसे जगरगुण्डा, किस्टाराम, भेजी, पामेड़, बासागुड़ा, तर्रेम में बेहतर सड़कें, पुल-पुलियों का जाल, स्कूल, बिजली, पीडीएस, मोबाईल आदि की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर एवं दंतेवाड़ा जिलों को जोड़ने वाली बरसों से बंद स्टेट हाइवे क्रमांक-05 पल्ली (नारायणपुर)-बारसूर (दंतेवाड़ा) मार्ग पुनः प्रारंभ किया गया है। इसी प्रकार धुर नक्सली क्षेत्र जिला-सुकमा के जगरगुण्डा को जिला-दंतेवाड़ा से जोड़ा गया है। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अधोसंरचना संबंधित कार्यों को सुरक्षा के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात राज्य और केन्द्रीय सुरक्षाबलों के जवानों के कल्याण संबंधी चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषतः महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और उड़ीसा के उन मार्गों पर सुरक्षाबलों द्वारा सतत् निगरानी के निर्देश दिये गये, जहां से नक्सलियों का आवागमन होता है और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (गृह), केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य शासन के अधिकारी, केन्द्रीय सुरक्षाबलों एवं राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विकास एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुंबई: मनोरंजन जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गुजराती एक्ट्रेस हैप्पी भावसार नायक का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने 45 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस हैप्पी भावसार ने नायक, मोंटू नी बिट्टू, प्रेमजी: राइज ऑफ ए वॉरियर में अहम किरदार निभाया था।
बता दें हैप्पी भावसार नायक ने गुजराती अभिनेता मौलिक नायक से शादी की थी और शादी के बाद से उन्होंने एक्टिंग करना छोड़ दिया था। भावसार लंबे समय से लंग्स के कैंसर से पीड़ित थी। उनके अचानक इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके चले जाने से गुजराती इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
शिलांग: महंगाई की मार झेल रही जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। लम्बे समय से स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ा दिया गया हैं।
देश के चार महानगरों में भले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन राज्य सरकारें एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने लगी हैं। इस बार मेघालय सरकार ने राज्य के लोगों को महंगाई का झटका दिया है।
मेघायल के वाणिज्य कर मंत्री जेम्स पीके संगमा इसकी जानकारी दी है। फ्यूल में हुई इस बढ़ोतरी पर मंत्री संगमा ने पड़ोसी राज्य असम में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने का हवाला दिया है।
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत के मुताबिक मेघालय के बिरनीहाट में पेट्रोल 95.1 रुपये और डीजल 83.5 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है, वहीं शिलांग में पेट्रोल 96.83 रुपये और डीजल की कीमत 84.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
नई दिल्ली: साल 2022 का सितंबर महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। जारी किए गए छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में 13 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
बता दें कि इस महीने में गणेश चतुर्थी, श्री नारायण गुरु जयंती समेत कुछ त्यौहार है। ऐसे में जल्द से जल्द बैंक से जुड़े सभी काम जल्द निपटा लें।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार सितंबर में आठ छुट्टियां हैं, इनमें 10 सितंबर भी शामिल है। इस दिन कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में श्री नारायण गुरु जयंती के चलते छुट्टी रहेगी। वहीं दूसरा शनिवार होने के चलते इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर महीने में इस दिन रहेंगी बैंकों में छुट्टियां
1 सितंबर - पणजी में गणेश चतुर्थी (दूसरे दिन) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
4 सितंबर - महीने का पहला रविवार।
6 सितंबर - कर्मा पूजा के उपलक्ष्य में रांची में बैंक बंद रहेंगे।
7 सितंबर - पहले ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
8 सितंबर - तिरुवोनम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
9 सितंबर - इंद्रजात्रा के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
10 सितंबर - श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। देश के अन्य हिस्सों में भी बैंक दूसरा शनिवार होने के चलते बंद रहेंगे।
11 सितंबर - महीने का दूसरा रविवार।
18 सितंबर - महीने का तीसरा रविवार।
21 सितंबर - श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर - महीने का चौथा शनिवार।
25 सितंबर - महीने का चौथा रविवार।
26 सितंबर - इंफाल और जयपुर में लैनिंग्थौ सनमही के नवरात्रि स्थापना/मेरा चौरेन हौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीए विधायकों की एक बैठक बुलाई है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने की विधानसभा सदस्यता पर फैसला होने वाला है। बंद लिफाफे में चुनाव आयोग ने जो राय भेजी है उसने हेमंत सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। खबर ये है चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन की सदस्यता को रद्द करने की सिफारिश कर दी है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर आखिरी फैसला राज्यपाल को लेना है।
भविष्य की रणनीति पर चर्चा
जानकारी के मुताबिक, बैठक में विधायकों के साथ भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को हेमंत सोरेन ने इस विवाद के लिए विपक्षी बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। सोरेन ने कहा था कि, "ऐसा लगता है कि बीजेपी नेताओं और उनके चाटुकारों ने रिपोर्ट का मसौदा तैयार किया है जो सीलबंद लिफाफे में है। "
कांग्रेस को इन दिनों झटके पे झटका का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद ने भी अब साथ छोड़ दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता काफी दिनों से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पार्टी को कई बार आगाह भी किया था कि जो जिम्मेदारियों उन्हें दी गई है वह उनके पार्टी में कद के हिसाब से नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर कई सावल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी का नया अध्यक्ष भी कठपुतली ही होगा। पार्टी पर सभी बड़े नेताओं को किनारे करने का भी आरोप नबी ने पार्टी पर लगाया है।
गुलाम नबी आजाद ने सोनिया को सौंपा 5 पेज का इस्तीफा
गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को अपना 5 पेज का इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफे ने गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आजाद ने पत्र में कहा कि बीते कुछ सालों में राहुल गांधी ने सीनियर लीडर को दरकिनार कर दिया है। कांग्रेस में इन दिनों राहुल गांधी और सोनिया गांधी की दो टीम काम कर रही है। राहुल गांधी लगातार पार्टी के संविधान को दरकिनार करते हुए काम कर रहे हैं।
जिम्मेदारी से किया था इनकार
इससे पहले 16 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया, लेकिन आजाद ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जम्मू और कश्मीर में संगठन में सुधार के तौर पर गांधी ने आज़ाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को अपनी जम्मू-कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी ने दोबारा नहीं भेजा उच्च सदन में
आजाद कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य हैं। यह समूह पार्टी नेतृत्व का आलोचक रहा है और एक संगठनात्मक बदलाव की मांग करते आया है। आजाद को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रमन भल्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व पीडीपी नेता तारिक हामिद कर्रा को अभियान समिति के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
पणजी: हरियाणा की बीजेपी नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत से सभी लोग हैरान है। खबरों के मुताबिक सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि यह नेचुरल मौत नहीं, बल्कि उन्हें मारा गया है। वहीं सोनाली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। गोवा पुलिस ने गुरुवार को उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बुधवार को अंजुना थाने में दी शिकायत में सुधीर और सुखविंदर पर हत्या का आरोप लगाया था। 22 अगस्त को सोनाली जब गोवा आई थी, तो सांगवान और वासी उनके साथ थे। पुलिस ने पहले दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात कही थी। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की रिपोर्ट में शरीर पर किसी कुंद वस्तु से कई बार वार करने का उल्लेख है। फोरेंसिक विभाग के डॉ सुनील श्रीकांत चिंबोल्कर ने हत्या के संबंध में अपनी राय को फिलहाल सुरक्षित रखा है।
पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें ये साफ है कि सोनाली के शरीर में जख्म के निशान मिले हैं। उनकी बॉडी में पंच के निशान भी हैं। केमिकल एनेलिसिस रिपोर्ट के लिए विसरा रिजर्व किया गया है। इस रिपोर्ट से पता चलेगा कि क्या सोनाली की बॉडी में कोकीन, एमडी या किसी और तरह का कोई ड्रग्स तो नहीं था। ये रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी।
वहीं पोस्टमार्टम में ये भी साफ है कि मौत का कारण हार्ट अटैक ही है, मगर जिस तरह से सोनाली के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं उससे मामला संदिग्ध हो रहा है। गोवा पुलिस ने धारा 302 भी जोड़कर अपनी एफआईआर में जांच को आगे बढ़ना शुरू कर दिया है।
इधर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनाली फोगाट के परिवार के लोग काफी संगीन आरोप लगा रहे हैं। उसकी उच्चस्तरीय जांच होना ही चाहिए ताकि सच सामने आ सके। गोवा सरकार को जांच करनी चाहिए।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है। इस वक्त पार्टी का ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर केंद्रित है। इसके साथ ही राज्य इकाइयां औपचारिकताएं पूरी नहीं कर रही हैं। इसलिए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया में कुछ हफ्ते विलंब हो सकता है।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी की जानी है। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्णायक इकाई कांग्रेस कार्य समिति रविवार को ऑनलाइन बैठक में चुनाव की कार्यक्रम को मंजूरी देगी। कांग्रेस ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की थी कि नवीन कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच किया जाएगा।
सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया था कि ब्लॉक समितियों के लिए चुनाव 16 अप्रैल से 31 मई तक होगा, जिला समितियों के अध्यक्षों का चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच किया जाएगा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों का चुनाव 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच एवं एआईसीसी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच किया जाएगा।
सूत्रों ने कहा कि प्रक्रिया में कुछ सप्ताह की देरी हो सकती है, उससे ज्यादा नहीं और अक्टूबर में पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का ध्यान इस समय सात सितंबर से शुरू होने वाली और कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है तथा कुछ प्रदेश इकाइयां समय पर चुनाव की औपचारिकताएं पूरी नहीं कर रहीं, इसलिए देरी हो सकती है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अनिश्चितता बरकरार है। कुछ पार्टी नेताओं ने यह भी कहा है कि राहुल गांधी अपने इस रुख पर कायम हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे। वहीं गहलोत ने कहा था कि अंतिम समय तक राहुल गांधी को पार्टी की कमान दोबारा संभालने के लिए मनाने का प्रयास किया जाएगा।
उत्तरप्रदेश। मुरादाबाद में तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि मकान में फंसे सात अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस घर में यह हादसा हुआ वहां शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन अब वहां मातम पसर गया है।
गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा स्थित लंगड़े की पुलिया के पास इरशाद का चार मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर कबाड़ी का गोदाम बना रखा है। इरशाद की बेटी बबली की दो बेटियों की शादी शुक्रवार को होनी है। घर पर गुरुवार की शाम को मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। बताते हैं कि मंडप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रिश्तेदार भी जुटे थे। इसी बीच कबाड़े के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में पूरे घर में धुआं भरना शुरू हो गया।
कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने से बच्चे और बड़े बेहोश हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। मकान में फंसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इरशाद की पत्नी कमर जहां (70), पुत्रवधू शमां पत्नी अयाज, पोती नफिया पुत्री अयाज, पोता इबाद पुत्र अयाज और नातिन उजमा पुत्री नवेद की मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मोर्चरी पहुंचकर मृतकों के परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। नील गाय को बचाने हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण सिंह की मौत हुई। हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। नील गाय को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि ओएसडी मोतीलाल सिंह किसी काम से लखनऊ आ रहे थे। वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित एनएच पर पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।
शाहजहांपुर: शाहजहापुर के कोतवाली क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ बड़ी वारदात हुई है, जहां पिज्जा और बर्गर का आर्डर पहुंचाने गए डिलीवरी ब्वॉय को गोली मार दी गई। घटना तब घटी जब डिलीवरी ब्वाय ने फटा नोट लेने से मना कर दिया।
कच्चा कटरा मुहल्ले में रहने वाला सचिन कुमार कश्यप टाउन हाल के विलंका कैफे में डिलीवरी ब्वाय का काम करता हैं। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कैफे में आया पिज्जा बर्गर के आर्डर की डिलीवरी पहुंचाने के लिए वह कस्टमर के घर पहुंचा। उसके साथ उसका साथी रितिक भी था। दोनों बुधवार की रात करीब 12 बजे जलालनगर निवासी नदीम के यहां डिलीवरी देने पहुंचे।रितिक के अनुसार, सचिन को डिलीवरी के 197 रूपए लेने थे। आरोप है कि नदीम ने उसे 200 रुपये का फटा नोट दे दिया। फटा नोट लेने से जब उसने इंकार किया तो नदीम व उसका भाई नईम भड़क गए। दोनों गाली-गलौज करने लगे। यह देख सचिन ने विरोध किया। जिस पर नदीम ने सचिन की पीठ में गोली मार दी। जबकि रितिक बाल-बाल बच गया।
























