BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
इस जेल से बाहर नहीं आना चाहते कैदी, पेरोल लेने से कर दिया इनकार, जानें क्यों

इस जेल से बाहर नहीं आना चाहते कैदी, पेरोल लेने से कर दिया इनकार, जानें क्यों

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच जेलों में संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने बंदियों को घर जाने के लिए पैरोल दिया तो गोरखपुर जेल में बंद दो कैदियों ने घर जाने से ही मना कर दिया। पैरोल ठुकराते हुए उन्होंने जेल प्रशासन को बताया कि पिछले साल का अनुभव बेहद खराब रहा। अब वह सजा पूरी करके ही घर जाना चाहते हैं। इस महामारी में वह घर से अच्छा तो जेल को ही मान रहे हैं। दरअसल, पिछली बार भी इन्हें पैरोल मिला था और यह घर गए थे। बाद में ये एक माह बाद पुलिस की मदद से वापस जेल लौट थे। दोबारा वह घर नहीं जाना चाहते हैं।
प्रदेश के सभी जेलों में पिछली बार की तरह इस बार भी भीड़ कम करने के लिए 2152 कैदियों को आठ हफ्ते पैरोल देने की व्यवस्था बनाई गई है। इस बार जब यह फरमान गोरखपुर जेल में पहुंचा तो सजायाफ्ता बंदी उषा व हरिशंकर ने घर जाने से इंकार कर दिया। चूंकि ये दोनों पिछली बार घर जाने के बाद लेट से जेल पहुंचे थे। गोरखपुर जेल में बंद उरुवा थानाक्षेत्र के शमदपुर टोला जगदीशपुर की रहने वाली उषा देवी (61) पत्नी सम्हारू, 2011 में दहेज हत्या के आरोप में जेल आई। 9 अक्तूबर 2015 को कोर्ट से 7 साल की सजा हुई। बड़हलगंज के मामखोर निवासी हरिशंकर (49) पुत्र गुलाब शुक्ला वर्ष 2007 में गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में छह साल की सजा हुई।
सर्वोच्च न्यायालय में अपील खारिज होने के बाद दूसरी बार 2017 में फिर जेल पहुंचे। तभी से सजा काट रहे। दोनों की सजा आधी से अधिक पूरी हो चुकी है। प्रदेश के कुल 21 कैंदियों ने इस बार पैरोल पर जाने से मना कर दिया है। वहीं इस वर्ष 12 कैंदियों को पैरोल व 150 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है। वहीं पिछले वर्ष 26 कैदी पैरोल व 250 से ज्यादा बंदी अंतरिम जमानत पर बाहर गए थे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ रामधनी ने बताया कि दो सजायाफ्ता कैदियों ने पैरोल पर जाने से मना किया है।
 

वाहन चालक ने मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत..प्रधानंत्री ने की हमले की निंदा

वाहन चालक ने मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत..प्रधानंत्री ने की हमले की निंदा

टोरंटो/नई दिल्ली। कनाडा में पैदल जा रहे मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को एक व्यक्ति ने अपने वाहन से टक्कर मार दी। घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कनाडा की पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले की निंदा की। 

आरोप है कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया। घटना रविवार शाम में हुई। ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है। नौ साल का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने नाम जाहिर नहीं करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर चार लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
महात्मा गांधी की पड़पोती को चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में 7 साल की जेल

महात्मा गांधी की पड़पोती को चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में 7 साल की जेल

दक्षिण अफ्रीका में रह रही महात्मा गांधी की पड़पोती फर्जीवाड़े के आरोप में जेल भेज दिया गया। 56 साल की आशीष लता रामगोबिन को डरबन की एक अदालत ने उन्हें 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई है। सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया जिसमें आशीष लता रामगोबिन को दोषी करार दिया गया।
खुद को कारोबारी बताने वाली लता ने स्थानीय कारोबारी से धोखे से 62 लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का शिकार हुए एसआर महाराज ने बताया कि लता ने उन्हें मुनाफ का लालच देकर उनसे पैसे लिए थे। लता पर बिजनसमैन एसआर महाराज को धोखा देने का आरोप लगा था। महाराज ने लता को एक कनसाइंमेंट के इम्पोर्ट और कस्टम क्लियर करने लिए 60 लाख रुपये दिए थेस लेकिन ऐसा कोई कनसाइंमेट था ही नहीं। लता ने वादा किया था कि वो इसके मुनाफे का हिस्सा एसआर महाराज को देंगी।
कारोबारी के साथ जालसाजी
लता रामगोबिन मशहूर मानवाधिकार इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की बेटी हैं, लता को डरबन स्पेशलाइज्ड कमर्शियल क्राइम कोर्ट ने दोषी पाए जाने और सजा दोनों के खिलाफ अपील करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि लता रामगोबिन ने न्यू अफ्रीका अलायंस फुटवियर डिस्ट्रीब्यूटर्स के डायरेक्टर महाराज से अगस्त 2015 में मुलाकात की थी।
महाराज की कंपनी कंपनी कपड़े, लिनन के कपड़े और जूते का आयात, निर्माण और बिक्री करती है। महाराज की कंपनी अन्य कंपनियों को प्रोफिट-शेयर के आधार पर पैसे भी देती है। लता रामगोबिन ने महाराज से कहा था कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी अस्पताल ग्रुप नेटकेयर के लिए लिनन के कपड़े के तीन कंटेनर आयात किए हैं।
धोखे से लिए पैसे
कोर्ट में बताया गया कि लता ने एसआर महाराज से कहा कि उसे आयात लागत और सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए पैसे की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उसे बंदरगाह पर सामान खाली करने के लिए पैसे की जरूरत थी।"
इसके बाद लता ने महाराज से कहा कि उसे 62 लाख रुपये की जरूरत है और अपनी बात को सिद्ध करने के लिए उसने साइन किया हुआ खरीदारी का ऑर्डर भेजा जो यह दिखाता कि लता ने माल खरीदा है।लेकिन महाराज को आखिर में पता चल गया कि जो दस्तावेज उसे दिखाए गए हैं वो नकली है और उसने लता के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया।
NGO इंटरनेशनल सेंटर फॉर नॉन वायलेंस में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर रामगोबिन ने खुद को पर्यावरण, समाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर पेश किया है. इला गांधी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कामों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।


 

बस स्टैंड स्थित होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, छह महिला के साथ पांच पुरुष गिरफ्तार

बस स्टैंड स्थित होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, छह महिला के साथ पांच पुरुष गिरफ्तार

बिहार के अररिया में बस स्टैंड स्थित होटल शिवलोक चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन युवतियों, तीन महिलाओं समेत पांच पुरुष को गिरफ्तार किया है। होटल मालिक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों से नगदी के अलावा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है।
एसपी ह्यदयकांत के निदेश पर सोमवर को एसडीपीओ पुष्कर कुमार की अगुवाई में नगर थाना व महिला थाना पुलिस ने संयुक्तरूप से यह कार्यवाई की।एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने देर शाम नगर थाना में मीडिया को बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी बस स्टैंड स्थित कई होटलों में छापेमारी की गई थी। लेकिन उस वक्त पुलिस के पहुंचने से पहले ही देह व्यापार में शामिल महिलाएं व पुरुष भागने में सफल रहे थे। उसके बाद से पुलिस इन होटलों पर लगातार नजर बनाए हुए थी।
सोमवार को सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास शिवलोक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।इसके बाद नगर थानेदार सुनील कुमार, महिला थानेदार रीता कुमारी व सशस्त्र बल के जवानों व महिला पुलिसकर्मी ने छापा मारा तो अलग-अलग कमरे से तीन लड़कियां, तीन महिलाएं और पांच पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।डीएसपी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं पूर्णिया, फारबिसगंज, सिकटी व अन्य जगहों की रहनेवाली है। जबकि पकड़े गए पुरुषों की पहचान श्रवण कुमार सिंह पिता देबू सिंह कमलपुर रानीगंज, चंद्रभूषण सिंह पिता महेश्वर सिंह डोरियारे, बसैटी रानीगंज, चुल्ला पिता अब्दुल रहमान जोकीहाट,अब्दुल कलाम पिता स्वर्गीय अब्दुल लतीफ रामपुर कोदरकट्टी व मो अंजर पिता मो आबिद हुसैन कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
डीएसपी ने कहा कि होटल संचालक सहित पुरुष ग्राहको के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है की होटल में देह व्यापार चलता हो और होटल संचालक को इसकी खबर ना हो होटल संचालक के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

शर्मनाक: नशे में धुत होकर घर आए बेटे ने मां के साथ किया रेप, पड़ोसियों को देखकर भागा

शर्मनाक: नशे में धुत होकर घर आए बेटे ने मां के साथ किया रेप, पड़ोसियों को देखकर भागा

गोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक गांव में नशे में धुत एक बेटे ने अपनी सगी मां के साथ रेप कर दिया। मां की जमकर पिटाई भी की। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर जुटे पड़ोसियों की आहट पर आरोपी भाग खड़ा हुआ।
अपने ही बेटे की दरिंदगी की शिकार इस 55 वर्षीय महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने महिला के छोटे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। छोटा बेटा घर पहुंचा तो मां को लेकर थाने पर गया। वहां मां की लिखित तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी। मां के मुताबिक उसके 22 वर्षीय बड़े बेटे को नशे की आदत है। वह अक्समर नशा करके घर पहुंचता था। टोकने पर मां के साथ गाली-गलौच, मारपीट उसके लिए आम बात थी। इस बार भी वह शराब पीकर घर आया। घर पर मां को अकेले देखकर उसने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। यही नहीं शराब के नशे में धुत लड़का रिश्तें की मर्यादा को भूलकर मां के साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने अपनी मां के साथ रेप कर दिया।
महिला का शोर सुनकर अगल-बगल के लोग वहां पहुंच गए। तब तक आरोपी फरार हो गया। लोगों ने फोन कर महिला के छोटे बेटे को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचा छोटा बेटा मां को लेकर थाने पहुंचा और अपने बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना के बारे में सहजनवां थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंरने कहा कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्तज कार्रवाई की जाएगी।

 

लडकिया सप्लाई करने वाले ससुर ने अपनी बहु को भी नही छोड़ा, 80 हजार में बेचा, पति के शिकायत पर हुए 8 गिरफ्तार

लडकिया सप्लाई करने वाले ससुर ने अपनी बहु को भी नही छोड़ा, 80 हजार में बेचा, पति के शिकायत पर हुए 8 गिरफ्तार

पूर्वांचल और बिहार से लाकर लड़कियों को बेचने वाले शातिर शख्स ने ग्राहक मिलने पर अपनी ही बहू का सौदा कर डाला। बीमारी का बहाना बनाकर गाजियाबाद में रह रहे बेटे से अनुरोध कर बहू को बुलवाया। इसके बाद गुजरात के रहने वालों से रुपया लेकर बहू को हवाले कर दिया। पुत्र की सूचना पर पुलिस ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन से बेची गई महिला को बरामद किया और गुजरात के रहने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मानव तस्करी के मुकदमे का मुख्य अभियुक्त और ग्राहक लाने वाला पुलिस पकड़ से दूर है।
रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता चंद्रराम वर्मा ने मेरी पत्नी को बेच दिया है। खरीदने वाले रेलवे स्टेशन पर युवक की पत्नी के साथ मौजूद हैं। मानव तस्करी का मामला सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस ने युवक की पत्नी को सकुशल बरामद करते हुए महिला की खरीद करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में साहिल पंचा, पप्पू भाई शर्मा, अपूर्व पंचा, गीता बेन, नीता बेन, शिल्पा बेन, राकेश व अजय भाई पंचा सभी निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद (गुजरात) शामिल हैं। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आठ आरोपियों के साथ युवक के पिता चंद्र राम व रामू गौतम के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी चंद्रराम व रामू गौतम फरार हैं।
बीमारी का बहाना बना बहू को बुलाया था
युवक ने बताया कि वह गाजियाबाद में टैक्सी चलाता है। वर्ष-2016 एक एप के माध्यम से असम की एक लड़की से बात हुई। वर्ष 2019 में उसने लखनऊ में मन्दिर में लड़की से शादी कर ली और उसे लेकर गाजियाबाद जाकर टैक्सी चलाकर परिवार पालने लगा। युवक के अनुसार पिता ने बीमारी की बात कहते हुए बहू को भेजने की बात कही। जिस पर उसने बुकिंग होने की बात कहकर पत्नी को दो जून की रात को भेजा जो तीन की सुबह पहुंच गई।
बाराबंकी आया तो पत्नी गायब मिली
युवक ने बताया कि 3 की रात को उसने भी ट्रेन पकड़ ली और 4 की सुबह बाराबंकी पहुंच गया। घर पहुंचा तो पत्नी नहीं दिखी। पता चला कुछ बाहरी लोग अभी कुछ देर पहले निकले हैं। युवक ने बताया कि पिता के चरित्र को वह जानता था इसलिए वह बस स्टैंड होता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचा तो देखा कि पत्नी कुछ लोगों के साथ खड़ी है। जिस पर उसने पुलिस की मदद ली।
अस्सी हजार में तय हुआ था सौदा
रामनगर क्षेत्र के ही एक गांव का रामू गौतम अहमदाबाद गुजरात में काम करता था, उसने अपने दोस्त चंद्र राम वर्मा को बताया कि अहमदाबाद के साहिल पंचा की शादी के लिए लड़की खरीदना चाहता है। रुपए मिलने की बात सुनते ही चंद्र राम ने अपनी बहू को बेचने की योजना बना डाली। यही नहीं उसने अपने बेटे को बीमारी की बात बता कर बहू को बुलाया और उधर गुजरात के लड़की खरीदने वालों को भी बुलाया। चंद्र राम वर्मा ने 80 हजार रुपए में सौदा तय किया। साठ हजार नगद और 20 हजार बहाने से अपने बेटे के खाते में डलवा दिए। युवक ने कहा कि रुपए आने पर उसका शक और गहरा गया था।
 

राहुल गाँधी ने पूछा सवाल- अगर टीके सभी के लिए मुफ्त हैं तो फिर निजी अस्पतालों को पैसे क्यों लेने चाहिए

राहुल गाँधी ने पूछा सवाल- अगर टीके सभी के लिए मुफ्त हैं तो फिर निजी अस्पतालों को पैसे क्यों लेने चाहिए

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना टीकाकरण नीति में बड़ा बदलाव करते हुए कहा कि सभी देशवासियों के लिए केंद्र सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी. उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि राज्यों के पास टीकाकरण से जुड़ा जो 25 प्रतिशत काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी. ये व्यवस्था आने वाले 2 सप्ताह में लागू की जाएगी.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि 21 जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को मुफ्त टीका देगी. किसी भी राज्य सरकार को टीके पर कुछ खर्च नहीं करना होगा.''

साथ ही उन्होंने कहा कि देश में बन रही वैक्सीन में से 25 प्रतिशत, प्राइवेट सेक्टर के अस्पताल सीधे ले पाएं, ये व्यवस्था जारी रहेगी. प्राइवेट अस्पताल, वैक्सीन की निर्धारित कीमत के उपरांत एक डोज पर अधिकतम 150 रुपए ही सर्विस चार्ज ले सकेंगे. इसकी निगरानी करने का काम राज्य सरकारों के ही पास रहेगा.

 


इसी को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने #FreeVaccineForAll के साथ ट्वीट किया, ''एक सीधा सवाल- अगर टीके सभी के लिए मुफ्त हैं तो फिर निजी अस्पतालों को पैसे क्यों लेने चाहिए.''
 

बड़ी खबर :  केमिकल फैक्ट्री में आग, सात लोगों की मौत, वहीं 10 लोग अब भी लापता, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर : केमिकल फैक्ट्री में आग, सात लोगों की मौत, वहीं 10 लोग अब भी लापता, पढ़े पूरी खबर

पुणे, महाराष्ट्र के पुणे में एक वाटर प्योरिफाइंग केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 लोग अब भी लापता हैं.घटना पिरानगट इंडस्ट्रियल जोन में हुई है. पिरानगट मुल्सी तालुका में स्थित है. घटनास्थल पर पांच दमकल टीम मौजूद है. आग पर काबू पा लिया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि केमिकल प्लांट में आग दोपहर करीब 2 बजे लगी थी. सूचना मिलने के बाद दमकल की 5 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल आग बुझा दी गई है और कूलिंग का काम जारी है.दमकल अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट में फिलहाल सैनेटाइजर बनाने का काम किया जा रहा था. आग लगने के बाद अब तक 7 शवों को बाहर निकाला गया है 

यहां बच्चों पर Covaxin वैक्सीन का ट्रायल शुरू , परीक्षण सफल रहा तो, आगे चलकर बच्चों को भी लगाए जा सकेंगे टीके

यहां बच्चों पर Covaxin वैक्सीन का ट्रायल शुरू , परीक्षण सफल रहा तो, आगे चलकर बच्चों को भी लगाए जा सकेंगे टीके

हाल ही में नागपुर में बच्चों पर Covaxin वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। गौरतलब है कि इस ट्रायल में 50 बच्चे स्वेच्छा से भाग ले रहे हैं। इन बच्चों को टीका लगाने से पहले इनका RT-PCR, एंटीबॉडी टेस्ट और समय चेकअप किया गया है। यह बच्चे 12-18 आयुवर्ग के हैं। इन बच्चों को दूसरी डोज़ 28 दिन बाद दी जाएगी। बाद में बच्चों पर इस वैक्सीन के परिणामों का अध्ययन किया जायेगा।

इससे पहले एम्स पटना में भी 12 से 18 साल के बच्चों पर कोवाक्सिन का परीक्षण शुरू किया गया था।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीन की मांग की जा रही है। इसके मद्देनजर बच्चों पर कोरोनावायरस के टीके परीक्षण किया जा रहा है। यदि यह परीक्षण सफल रहता है तो आगे चलकर बच्चों को भी टीके लगाए जा सकते हैं।

COVAXIN
COVAXIN भारत बायोटेक द्वारा निर्मित एक सरकारी समर्थित टीका है। इसकी प्रभावकारिता दर 81% है। COVAXIN वैक्सीन के चरण तीन परीक्षणों में 27,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है। COVAXIN दो खुराक में दिया जाता है। खुराक के बीच का समय अंतराल चार सप्ताह है। COVAXIN को मृत COVID-19 वायरस से तैयार किया गया था।

भारत बायोटेक
यह एक भारतीय बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है, इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। इसकी स्थापना 1996 में कृष्णा एला द्वारा की गयी थी। इस कंपनी में 700 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

 

सरकार  का टीकाकरण अभियान :  ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच, पढ़े क्या है ये अभियान

सरकार का टीकाकरण अभियान : ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच, पढ़े क्या है ये अभियान

 दिल्ली सरकार ने कोविड -19 के खिलाफ दिल्ली के लोगों को टीका लगाने के लिए एक टीकाकरण अभियान ‘जहाँ वोट, वहां वैक्सीनेशन’ (Jahan Vote, Wahan Vaccination) लांच किया है। इस अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बात पर प्रकाश डाला कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को उन जगहों पर टीके उपलब्ध कराए जाएंगे जहां उन्होंने चुनाव के दौरान वोट दिया था। उनके मुताबिक जल्द ही घर-घर जाकर टीकाकरण भी कराया जाएगा।

अभियान के बारे में
इस अभियान के तहत बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण स्लॉट उपलब्ध कराएंगे। दिल्ली में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 57 लाख लोग हैं, जिनमें से 27 लाख को कोरोनावायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 30 लाख लोगों का टीकाकरण अभी बाकी है। इसलिए, यह निर्णय यह देखने के बाद लिया गया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग टीकाकरण केंद्रों पर नहीं आ रहे हैं और टीकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

ईरान: आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक मौलवी अली अकबर की मौत

ईरान: आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक मौलवी अली अकबर की मौत

 डमस्कस. आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के संस्थापक मौलवी अली अकबर की मौत कोरोना से हो गई है| मौलवी अली अकबर कभी सीरिया (Syria) में ईरान (Iran) का राजदूत भी था, 74 साल की उम्र में अली अकबर की मौत हुई है| मौलवी अल अकबर ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अयोतुल्लाह रुलाह खोमानी के काफी करीबियों की लिस्ट में शुमार था, साल 1970 में अली अकबर ने मुस्लिम मिलिटेंट ग्रुप के साथ गठजोड़ किया था|

राज्य की न्यूज एजेंसी 'IRNA' ने जानकारी दी है कि अली अकबर की मौत नॉर्थ तेहरान के एक अस्पताल में हुई है| अली अकबर के बारे में बताया जाता है कि वो अक्सर काला लिबास पहनना पसंद करता था, ताकि वो खुद को इस्लाम के पैंगम्बर मुहम्मद का अनुयायी बता सके| बताया जाता है कि इरान में हुए विवादित चुनाव के बाद मौलवी अली अकबर पिछले करीब 10 सालों से इराक के पवित्र शहर कहे जाने वाले सिटी ऑफ नजफ में रहता था| एक बम हमले में उसका दाहिना हाथ भी खराब हो गया था|

हिज्बुल्लाह वहीं आतंकी संगठन है जिसपर साल 1983 में बेरूत स्थित यू.एस एंबेसी पर हमला करने का आरोप लगा था, इस हमले में 63 लोगों की मौत हो गई थी| इसके बाद यू.एस. की तरफ से किये गये जवाबी हमले में 241 लोगों की मौत हुई थी, उस वक्त हिज्बुल्लाह ने हमले में अपनी संलिप्ता से इनकार किया था| इरान में अगले हफ्ते होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लीडिंग उम्मीदवार कहे जाने वाले इब्राहिम रेसी ने मौलाना अली अकबर की मौत पर अपनी संवेदना जाहिर की है|

बता दें कि साल 1947 में तेहरान में जन्म लेने के बाद अली अकबर की मुलाकात खोमानी से एक मौलवी के तौर पर हुई थी. इसके बाद वो धीरे-धीरे खोमानी का करीबी बन गया. साल 1982 में खोमानी ने अली अकबर को सीरिया में तैनात किया था. इस्लामिक क्रांति के बाद अली अकबर ने इरान में Paramilitary Revolutionary Guard की स्थापना में सहयोग किया|

सीरिया का राजदूत रहते हुए उन्होंने इस फोर्स को हिज्बुल्लाह की मदद से काफी बढ़ाया, इरान में हुए ग्रीन मूवमेंट आंदोलन के दौरान अली अकबर ने वहां के तत्कालीन नेता विपक्ष मीर हुसैन मौसावी और माहदी कारौबी की मदद की थी. साल 1979 के इरान आंदोलन में सक्रिय रहने वाला अली अकबर ने बाद में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ इरान में अंदरुनी मामलों के मंत्री का पद भी संभाला था|

जेईई, नीट 2021 परीक्षा तिथियां जल्द जारी होने की संभावना

जेईई, नीट 2021 परीक्षा तिथियां जल्द जारी होने की संभावना

 नई दिल्ली| शिक्षा मंत्रालय की ओर से नए अपडेट के मुताबिक, जेईई मेन 2021 अप्रैल और मई सत्र के साथ-साथ NEET 2021 को स्थगित करने की परीक्षा की तारीखें अगले एक या दो सप्ताह में होने की उम्मीद है| मानव संसाधन विकास या शिक्षा मंत्रालय आज विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक करेगा. बताया जा रहा है कि बैठक का एजेंडा CUCET या सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2021 पर चर्चा करना है|

दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया के साथ-साथ आईपी और अंबेडकर विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वीसी बैठक में भाग लेने की संभावना है. नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की पद्धति और प्रक्रिया पर भी चर्चा होने की उम्मीद है|

सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने के केंद्र के फैसले के बाद बैठक महत्वपूर्ण है. जिस मापदंड पर छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा, उसे लेकर अनिश्चितता के साथ, कई लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया का है|

बड़ी दुर्घटना: आमने-सामने से टकराईं दो ट्रेनें, अब तक 30 की मौत, 50 जख्मी

बड़ी दुर्घटना: आमने-सामने से टकराईं दो ट्रेनें, अब तक 30 की मौत, 50 जख्मी

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोमवार तड़के एक भीषण रेल हादसा हो गया। सिंध प्रांत के डहारकी में दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई, जिससे 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के डहारकी के घोटाकी जिले में सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस की आपस में टक्कर हो गई। इससे मिल्लत एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली सूचना के मुताबिक, अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
 

राजधानी में शुरू हुआ अनलॉक-2 : कितनी रियायत-कितनी पाबंदी, जानें यहां

राजधानी में शुरू हुआ अनलॉक-2 : कितनी रियायत-कितनी पाबंदी, जानें यहां

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के लगातार घटते मामलों के बीच आज से अनलॉक-2 के तहत थोड़ी रियायत दी जाएगी। सुबह 5 बजे से आधी क्षमता से मेट्रो दौड़ने लगेगी, वहीं गली-मोहल्ले की सभी दुकानें भी खुल जाएंगी। बड़े बाजार, मॉल की दुकानें सम-विषम आधार पर खोली जाएंगी। दिल्ली पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
दिल्ली सरकार ने शनिवार को लॉकडान को 14 जून की सुबह पांच बजे तक आगे बढ़ाते हुए अनलॉक-2 के तहत कुछ रियायतें देने की घोषणा की थी। सोमवार से लागू हो रही इन रियायतों के लिए रविवार होने के बावजूद स्थानीय निकायों के कर्मचारी साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन में जुटे रहे। व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों की सफाई की और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे बनवाए।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बाजार, मॉल और शराब की दुकानों के आसपास काफी भीड़ रहती है। ऐसी जगह कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी बाजारों के व्यापार मंडल अध्यक्षों को भी अनलॉक के नियम समझाए गए हैं। दक्षिण पूर्वी जिले के एक पुलिस अधिकारी बताया कि 50 टीमों का गठन किया गया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि लाजपत नगर मार्केट के लिए अलग से 10 टीमें तैनात की गई हैं। उत्तर पूर्वी जिले के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग विभाग के अधिकारियों व सिविल डिफेंस कर्मचारियों की मौजूदगी वाली 34 टीमें क्षेत्र में उतारी गई हैं।
00 मेट्रो में चलेंगे स्मार्ट कार्ड और टोकन, पहले दिन चलाई जाएंगी आधी ट्रेन
डीएमआरसी ने रविवार को कहा कि सोमवार से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने पर स्मार्ट कार्ड और टोकन, दोनों के जरिये यात्रा की जा सकेगी। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनानी होगी और मास्क लगाना होगा, वर्ना जुर्माना लगाया जाएगा। पहले दिन उपलब्ध ट्रेनों की आधी संख्या ही ट्रैक पर उतारी जाएगी। ट्रेन सेवाएं विभिन्न मार्गों पर 5 से 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। बुधवार से और ज्यादा ट्रेनों को ट्रैक पर उतारा जाएगा। मेट्रो ट्रेन सेवाएं दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर 10 मई को बंद कर दी गई थी।

ये मिली हैं रियायतें
-मेट्रो ट्रेन 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चल पाएंगी
-सम-विषम के आधार पर मॉल्स और दुकानें खुल पाएंगे
-निजी व सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे
-कंटेनमेंट जोन छोड़कर मोहल्लों की सभी दुकानें खुलेंगी
-शराब की दुकानें भी सम-विषम के आधार पर ही खुलेंगी

ये रहेंगी पाबंदियां
-मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं तो जुर्माना
-दुकानदारों को आवागमन के लिए लेना होगा पास
-बाजारों में खरीदारी सुबह 10 से रात 8 बजे तक ही
-दुकानों के बाहर बनाने होंगे डिस्टेंसिंग के लिए घेरे
-मेट्रो ट्रेन में खड़े होकर सफर करने की इजाजत नहीं

ये नहीं खुलेंगे
-जिम, स्पा, सैलून, एंटरटेनमेंट पार्क, वाटर पार्क, पब्लिक पार्क और गार्डेन, एसेंबली हॉल, ऑडिटोरियम।
-साप्ताहिक बाजार, कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थान, सिनेमा हॉल, थिएटर, रेस्तरां, ब्यूटी पार्लर और स्विमिंग पूल
 

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री हुए तैयार अपनी कुर्सी छोड़ने को, जानिये क्या है कारण

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री हुए तैयार अपनी कुर्सी छोड़ने को, जानिये क्या है कारण

बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाने की कोशिशों के तहत मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को घोषणा की कि वह अपना पद त्यागने और अन्य के लिए सत्ता संभालने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए तैयार हैं।
कुछ पार्टी नेताओं और एक मंत्रिमंडलीय सदस्य द्वारा अपनी कार्यशैली को लेकर दिए गए बयानों से खफा येदियुरप्पा ने कहा, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इच्छा हो तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने हालांकि इस बात से इंकार किया कि उनके लिए कोई विकल्प नहीं है और कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने उन्हें राज्य में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाने का पर्याप्त अवसर दिया है।

उन्होंमने कहा कि कई नेता हैं जो राज्य की कमान संभाल सकते हैं। राज्य सरकार के कामकाज की खुले तौर पर आलोचना करने वाले पार्टी के कुछ नेताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस तरह के कृत्यों को समाप्त करने के लिए कदम उठाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के परिवहन मंत्री सीपी योगीश्वर ने सार्वजनिक तौर पर अपने बयान में कहा था कि प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं है, बल्कि तीन पार्टियों की समझ वाली सरकार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा विधायक बासवनगौड़ा पाटिल यतनाल ने भी मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा देने की सलाह दी थी। बासवनगौड़ा येदियुरप्पा के पुत्र एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ हमेशा मुखर रहे हैं।(वार्ता)
 

इस केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान कहा- शराब टॉनिक है कोरोना काल में बहुत जरूरी है

इस केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान कहा- शराब टॉनिक है कोरोना काल में बहुत जरूरी है

मंडला। एमपी के मंडला पहुंचे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शराब को लेकर बड़ा बयान दे डाला है, उन्होंने कहा है कि शराब लोगों के लिए एक बड़ा टॉनिक है और कोरोना के समय यह बहुत ही ज्यादा जरूरी चीज है, इसी वजह से शराब का सेवन करने वाले बहुत लोग हैं।
उन्होने यह भी कहा कि कोरोना के कारण जब देश और राज्यों में लॉकडाउन हुआ, तो सभी दुकानें बंद हो गईं, जिसके बाद जैसे ही दुकानें खुलीं, लोग कैसे इसके पीछे दौड़ने लगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शराब लोगों के जरूरी होने के साथ ही सरकार का एक बड़ा रेवेन्यू भी है, इसको लेकर कई सरकारें और राज्यों के बीच एक प्रतिस्पर्धा जैसी मची रहती है।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आगे कहा कि इसलिए सरकारें अपने हिसाब से ही फैसला करती हैं, क्योंकि शराब का सेवन करने वालों की संख्या बहुत अधिक है।
 

अपनी पत्नी को देवर और दोस्त के किया हवाले, 2 साल तक कराता रहा शारीरिक शोषण, सब्र का बांध टूटा तो बताई आपबीती

अपनी पत्नी को देवर और दोस्त के किया हवाले, 2 साल तक कराता रहा शारीरिक शोषण, सब्र का बांध टूटा तो बताई आपबीती

ग्वालियर, ग्वालियर में पत्नी को शारीरिक शोषण के लिए दोस्त और देवर के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने 2 साल पति का वहशीपन किसी तरह झेला।
जब उसकी सहनशक्ति खत्म हो गई तो उसने आपबीती का खुलासा किया है। जिसे सुनकर परिजनों और पुलिस दोनों सकते में आ गए। वहीं पुलिस ने पति और देवर को गिरफ्तार कर उसके दोस्त की तलाश की शुरू कर दी है।
दअरसल जनकगंज स्थित गोल पहाड़िया निवासी पीड़ित महिला की शादी ढाई साल पहले सिकंदर कंपू निवासी दीपक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद पति उससे कोई ताल्लुक नहीं रखता था। उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और वंश बढ़ाने के लिए पत्नी को छोटे भाई जसवंत के हवाले कर दिया करता था। उससे कई बार पत्नी का बलात्कार करवाया। जब भी पीड़िता ने उसका विरोध किया तो बदनामी का हवाला देकर चुप कराया।
दीपक की प्राइवेट कंपनी में नौकरी थी और उसकी पोस्टिंग इंदौर में थी। वहां भी अपनी पत्नी को साथ ले गया और घिनौनी हरकते नहीं छोड़ी। वहां ले जाकर उसे दोस्त मौसम के हवाले कर दिया। पति की रजामंदी से मौसम उसके साथ रेप करता रहा। कई बार पति को समझाया कि वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाएगी तो भी नहीं माना।
जब वह तंग आ गई तो गिरवाई थाना पुलिस के पास जा पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है वही पति के दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।
 

बंगाल के गांव में BJP कार्यकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार के बंटे पोस्टर, TMC ने बताया साजिश

बंगाल के गांव में BJP कार्यकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार के बंटे पोस्टर, TMC ने बताया साजिश

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के एक गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार के लिए एक फरमान जारी किया गया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार किए जा रहे हैं. सामाजिक बहिष्कार के अलावा हमले भी किए जा रहे हैं. वहीं टीएमसी ने दावा किया कि इसका पोस्टरों से कोई लेना देना नहीं है और इस मामले के पीछे खुद बीजेपी है.

जानकारी के मुताबिक राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तृणमूल कांग्रेस की 176 और 179 बूथ कमेटियों के जरिए ‘महिषदा सर्बभारतीय तृणमूल कांग्रेस’ नाम से पोस्टर जारी किया गया है. इस पोस्टर में कोई तारीख, किसी का हस्ताक्षर या कोई ऑफिस का नंबर नहीं है. इसमें बीजेपी के 18 कार्यकर्ताओं को कोई सामान नहीं बेचने के लिए फरमान जारी किया गया है. पोस्टर में दुकान मालिकों को उन निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की धमकी भी दी.

वहीं बीजेपी ने दावा किया है कि ताजा घटना किसी बड़ी घटना की झलक मात्र है क्योंकि टीएमसी राज्य भर में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है. इस मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ममता बनर्जी सरकार से पश्चिम बंगाल के सभी नागरिकों की रक्षा करने की अपील की है.
 

महिला सांसद को टाइट पैंट पहन कर आना पड़ा भारी, स्पीकर ने भरी सभा से निकाला बाहर

महिला सांसद को टाइट पैंट पहन कर आना पड़ा भारी, स्पीकर ने भरी सभा से निकाला बाहर

तंजानियाकिसी को कैसे कपड़े पहनने हैं, यह तय करने का अधिकार भी उसी का होना चाहिए। हालांकि, महिलाओं के लिए अपने कपड़ों पर फैसला लेना उतना भी आसान नहीं, फिर चाहे वह महिला किसी ऊंचे पद पर ही क्यों न हो। ऐसा ही देखने को मिला है तंजानिया में, जहां एक महिला सांसद को संसद से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उनकी पैंट 'टाइट फिटिंग' की थी।

 

 

 

तंजानिया की इस महिला सांसद कॉनडेस्टर शिजवेल (Condester Sichwale) को संसद के स्पीकर ने बाहर निकाला। स्पीकर जॉब डुगाई ने महिला सांसद से कहा, 'जाइए पहले ढंग के कपड़े पहनिए और फिर संसद में आइए।'  इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक पुरुष सांसद हुसैन अमर ने कॉनडेस्टर के कपड़े देख कहा, 'हमारी कुछ बहनों ने अजीब कपड़े पहने हैं। वे समाज को क्या दिखा रही हैं?'

 

हुसैन अमर का तर्क था कि संसद में समाज की सोच और उसकी झलक दिखती है। उन्होंने संसद के नियमों को हवाला देते हुए ये भी बताया कि क्यों महिलाओं को संसद में टाइट जीन्स पहनकर नहीं आना चाहिए।

 

 

कॉनडेस्टर के कपड़ों को अजीबोगरीब बताकर उन्हें संसद से बाहर निकाले जाने को ​लेकर दूसरी महिला सांसदों में नाराजगी है। महिला सांसदों ने कॉनडेस्टर को इस तरह संसद से बाहर निकाले जाने पर कहा कि इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए।

वहीं, महिला सांसद को बाहर निकाले जाने के बाद स्पीकर ने कहा कि यह पहली बार नहीं जब उन्हें महिला सदस्यों के कपड़ों को लेकर शिकायत मिली है। उन्होंने संसद के सुरक्षाकर्मियों तक को यह निर्देश दे दिए कि अगर कोई 'बेढंग' कपड़ों में दिखे तो उसे सदन में घुसने न दिया जाए।

यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि गिरफ्तार

यूपी के अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि गिरफ्तार

अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शराब का कहर जारी है। जिले में 108 लोगों की जान जहरीली शराब से जा चुकी है। पुलिस शराब कांड के मुख्य आरोप ऋषि शर्मा को रविवार सुबह बुलंदशहर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था। इससे पहले शनिवार को एक अन्य आरोपी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं भाजपा नेता ऋषि शर्मा के अवैध रूप से बने फार्म हाउस को जेसीबी चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया था।
जहरीली शराब से लोगों की मौत होने का सिलसिला नहीं थम पा रहा है। शिकंजा कसे जाने के बाद कार्यवाही के डर से माफियाओं ने जहरीली शराब नहरों में बहा दी है। जिसकी वजह से सबसे पहले जवां नहर में बहकर मिले देशी शराब के पऊए पीने से 10 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसी तरह से अकराबाद में शेखा नहर में मिले पऊए पीने से मजदूरों की हालत बिगड़ गई थी। शनिवार को बिहार निवासी पांच मजदूरों की मौत जेएन मेडीकल कॉलेज में उपचार के दौरान हो गई।
शराब कांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाजपा नेता बीडीसी ऋषि शर्मा के थाना जवां क्षेत्र स्थित फार्म हाउस पर शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। एसडीएम कोल रंजीत सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने गांव छेरत में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। फार्म हाउस का कुछ भाग सरकारी जमीन घेरकर भी बनाया जाने की बात प्रशासन की जाचं में सामने आ चुकी है।
नहर में तलाशा जा रहा अवैध शराब का जखीरा, दो दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर
जवां व अकराबाद क्षेत्र में नहर में बहकर आई अवैध शराब के सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में अब सिंचाई विभाग ऊपरी गंगा नहर की सफाई कराने के साथ ही अवैध शराब को खोजकर नष्ट करेगा। डीएम ने सिंचाई विभाग को दो दिन नहर बंद करने निर्देश दिए हैं। विभाग नहर बंद कर नहर सफाई कराएगा।