BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने कितने रुपये की आई गिरावट

 सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने कितने रुपये की आई गिरावट
Share

मुंबई। आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 49,143 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ सोना आज 240 रुपये की गिरावट  के साथ 48,903 रुपये प्रति 10 ग्राम  के स्तर पर खुला। यहां से सोना और भी नीचे गिरता चला गया और 300 रुपये से भी अधिक गिर गया। शुरुआती कारोबार में ही सोने ने 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर छू लिया और 48,946 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छू लिया।
 
 
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में नरमी रही और यह 141 रुपये लुढ़ककर 48,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी इस दौरान 43 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 66,019 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,853.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर चल रहा था। चांदी 25.55 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सर्राफा बाजार स्थिरता की तलाश में है। कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 0.3 प्रतिशत की हानि के साथ 48,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
 
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 146 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की हानि के साथ 48,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 4,912 लॉट के लिये कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,856.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Share

Leave a Reply