BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

लगातार गिर रही सोने की कीमतों में आज फिर आई गिरावट

लगातार गिर रही सोने की कीमतों में आज फिर आई गिरावट
Share

नईदिल्ली। लगातार गिर रही सोने की कीमतें आज फिर गिरी हैं। आज सुबह सोना 255 रुपये की गिरावट के साथ खुला है। कल शाम को सोना 52,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था, जो आज 52,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। 10.30 बजे तक के कारोबार में ही ऐसा भी वक्त आया जब सोने ने 52,700 का उच्चतम स्तर और 52,525 का न्यूनतम स्तर छू लिया। सोने में लगातार आ रही तेजी और कोरोना वायरस के चलते सुरक्षित निवेश का ठिकाना होने के चलते इसमें खूब निवेश हो रहा था, लेकिन इस कारोबारी हफ्ते में सोने में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 11 रुपये सुधरकर 53,132 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। बुधवार को बंद भाव 53,121 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 1,554 रुपये के सुधार के साथ 68,349 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 66,795 रुपये प्रति किलो था।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,931 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी की कीमत 25.88 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत बढ़कर 1,931 डॉलर प्रति औंस हो गई।
 
 
पिछले 16 दिनों से लगातार सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार में यह 57 हजार के स्तर को क्रॉस कर चुका है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2000 डॉलर को क्रॉस कर लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। चांदी की कीमत 77 हजार पार कर बहुत तेजी से 80 हजार की ओर बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।

Share

Leave a Reply