छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

हाई रिस्क पर गूगल Chrome यूजर्स, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत करें यह काम

हाई रिस्क पर गूगल Chrome यूजर्स, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत करें यह काम
Share

गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सरकार ने चेतावनी जारी की है। IT मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाली इंडियन कंप्यूटर इंमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) की मानें तो नज़रअंदाज़ करने वाले यूजर्स को भारी नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल क्रोम में कई खामियां पाई गईं, जिसके चलते जालसाज दूर बैठकर ही आपके सिस्टम में खतरनाक कोड एग्जिक्यूट करने और सिक्यॉरिटी को बायपास करने जैसे काम कर सकते हैं। 

ये यूजर्स हैं खतरे में 
सरकार की तरफ से यह चेतावनी खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो वर्जन 99.0.4844.74 या उससे पहले के गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते रहे है। सरकारी एजेंसी की चेतावनी में कहा गया है कि गूगल क्रोम ब्राउजर में ब्लिंक लेआउट, एक्सटेंशन, सेफ ब्राउजिंग, स्प्लिटस्क्रीन, एंगल, न्यू टैब पेज, ब्राउजर यूआई और जीपीयू में हीप बफर ओवरफ्लो के कारण खामियां मौजूद हैं।  सीईआरटी-इन ने कहा कि यूजर्स को तुरंत गूगल क्रोम वर्जन 99.0.4844.74 का अपडेट जल्द से जल्द करा लेना चाहिए.

Microsoft Edge के लिए भी खतरा
Google क्रोम के साथ, सीईआरटी-इन ने माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउज़र के यूजर्स को इसी तरह की खामियों की चेतावनी दी है। इसके तहत, जालसाज खासतौर पर तैयार की गई रिक्वेस्ट भेजकर इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। 

ऐसे अपडेट करें क्रोम ब्राउजर
अपने डेटा को सेफ रखने के लिए सभी यूजर्स को पुराना क्रोम ब्राउजर अपडेट कर लेना चाहिए। 
इसे अपडेट करने के लिए क्रोम ब्राउजर ओपन करके Menu में जाएं। 
इसके बाद Help ऑप्शन पर क्लिक करें। 
यहां आपको About Google Chrome नाम का विकल्प दिखाई देगा। 
यहां जाते ही आपका क्रोम ब्राउजर अपडेट होना शुरू हो जाएगा। 
इसके बाद आपको रिलॉन्चपर क्लिक करना होगा।    


Share

Leave a Reply