CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भारत से नहीं जाएगी हार्ले डेविडसन, हीरो मोटोकॉर्प के साथ की करार की घोषणा

भारत से नहीं जाएगी हार्ले डेविडसन, हीरो मोटोकॉर्प के साथ की करार की घोषणा
Share

हार्ले-डेविडसन ने भारत से अपना कारोबार समेटने के ऐलान के बाद अब हीरो मोटोकॉर्प से करार की घोषणा की है. इसका साफ मतलब है कि हार्ले डेविडसन बाइक की अब भारत से विदाई नहीं होगी. भारत में अब हार्ले-डेविडसन की बाइक्स हीरो मोटो कॉर्प बनाएगी. हीरो मोटो कॉर्प वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी बाइक मेकर कंपनी है.


भारत को वर्ल्ड मार्केट के लिए प्रोडक्शन बेस बनाएगी हार्ले


खबरों में कहा गया है कि हार्वे डेविडसन के साथ हीरो को इस करार में गोल्डमैन सलाह दे रहा है. यह पार्टनरशिप बजाज-ट्राइम्फ के जैसी ही होगी. हार्ले-डेविडसन और हीरो मिल कर प्लेटफॉर्म डेवलप करेंगे और भारत को वर्ल्ड मार्केट के लिए प्रोडक्शन बेस के तौर पर इस्तेमाल करेंगी. यह योजना हार्ले के 'हार्डवेयर प्लान' को भारत में आगे बढ़ाने में मदद करेगी. इस योजना से हार्ले डेविडसन 2025 तक भारत में मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन सकती है.


भारत मिड साइज मोटरसाइकिल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. हार्ले को हीरो के साथ करार की वजह से भारत के इस बड़े मार्केट में काफी कम लागत में अपना प्रोडक्ट तैयार करने में मदद मिलेगी. इधर, बजाज-ट्राइम्फ के करार के बाद उनकी मोटरसाइकिल 2022 तक बाजार में आ जाएगी. रॉयल एनफील्ड दो सिलेंडर वाली मोटरसाइकिल लाकर अपने वैल्यू चेन को बढ़ाएगी.

 


Share

Leave a Reply