CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

सोने-चांदी में भारी गिरावट , जानिये क्या है आज का ताजा भाव

सोने-चांदी में भारी गिरावट , जानिये क्या है  आज का ताजा भाव
Share

मुंबई : वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी 2242 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गया और सोना में 90 रुपये प्रति दस ग्राम की नरमी रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 22.94 डॉलर प्रति औंस गिरकर सप्ताहांत पर 1930.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 30.74 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1930.86 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर भी 0.94 डॉलर प्रति औंस उतरकर 24.65 डॉलर प्रति औंस रही।

बीते सप्ताह देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 90 रुपये फिसलकर 51725 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। साथ ही सोना मिनी 40 रुपये गिरकर 51550 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 2242 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 66625 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसी तरह चांदी मिनी 2099 रुपये सस्ता होकर सप्ताहांत पर 66885 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 


Share

Leave a Reply