BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

हग डे 2022 : आ गले लग जा... खास दिन जो दिलों को करीब लाता है

हग डे 2022 : आ गले लग जा... खास दिन जो दिलों को करीब लाता है
Share

प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है 'हग'
एक जादू की झप्पी बना देगी बेगानों को भी अपना
एक जादू की झप्पी बना देगी बेगानों को भी अपना

गले लगने से प्यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है और आप फि‍लहाल अपने वेलेंटाइन के साथ इस दि‍‍न को सेलि‍ब्रेट करने की तैयारि‍यों में व्यस्त होंगे। आज क्यों ना अपने वेलेंटाइन को प्यार से गले लगाकर कल के प्यार के लिए तैयार किया जाए।
जी हां! आज 12 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का 'हग डे' है। 'हग' प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका है। हग, झप्पीं में ऐसा ही जादू होता है कि बेगाना भी एक पल में अपना बन जाता है और अपना दि‍ल के और करीब आ जाता है। गम हो या खुशी, सक्सेस हो या डि‍फीट, हम अपने सारे इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लि‍ए 'हग' का सहारा लेते ही हैं।
कोई अपना अगर प्यार से गले लगा ले तो सारे गम दूर हो जाते हैं और खुशी चौगुनी हो जाती है। ऐसा ही जादू होता है इस 'जादू की झप्पी' में। हग सि‍र्फ प्यार को बढ़ाता ही नहीं है बल्कि आपके ब्लड प्रेशर को भी मेंटेन रखता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो गले लगने से वो कम भी हो सकता है।
जिंदगी रहे या फि‍र मौत हो नसीब
मेरे तो दोनों जहां तेरी बाहों में हैं।

वाकई प्यार करने वालों के तो दोनों जहां उनके दि‍लबर की बाहें हैं फि‍र चाहे जिंदगी रहे या फि‍र मौत आए कि‍से फि‍क्र होगी। क्योंकि बि‍छड़ने का तो सवाल ही नहीं है।
कनाडा, जर्मनी, इंग्लैंजड और ऑस्ट्रेलि‍या में 21 जनवरी को 'नेशनल हग डे' भी मनाया जाता है। देखा कि‍तना इंपोर्टेंट है लाइफ में 'हग'।

 


Share

Leave a Reply