राज्य की राजधानी में क्राइम ब्रांच की टीम ने किया सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, बैंक मैनेजर सहित 5 गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी में बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के इंद्रविहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के घिनौने कारोबार का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। खबर मिली है कि आरोपियों में एक बैंक मैनेजर भी है तथा गिरफ्तार युवतियां उज्वेकिस्तान और नेपाल की बताई जा रही है।
पढ़ें : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि एस हुसैन नाम का युवक इस देह व्यापार गिरोह का मुख्य आरोपी है, वही गिरोह का संचालन करता है।
10 से 25 हजार रुपए लेते हैं ग्राहकों से
जानकारी के अनुसार एस हुसैन शहर के कई बड़े लोगों को लड़कियों की सप्लाई करता है। इस काम के लिए ही उसने इंद्रविहार कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर रखा था। वहीं, पुलिस ने मौके से एक बैंक मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हुसैन इस काम के लिए 10 से 25 हजार अपने ग्राहकों से लेता है । पुलिस ने बताया कि संचालक के कनेक्शन कई देशों तक फैले हुए हैं | हुसैन ग्राहकों की मांग पर विदेशों से युवतियों को मांगता है | पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है |







.jpeg)












