BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच आईपीएल 2021 सस्पेंडः राजीव शुक्ला

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच आईपीएल 2021 सस्पेंडः राजीव शुक्ला
Share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने एएनआई को बताया कि आईपीएल 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मैच को स्थगित करना पड़ा था।

ऐसी खबरें आ रही थीं कि आईपीएल के बचे हुए सभी मैच मुंबई में कराए जाएंगे, लेकिन साहा के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद आईपीएल को फिलहाल सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। आईपीएल के अभी तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) कैंप से बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी की भी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईपीएल 2021 बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेला जा रहा था। ऐसे में खिलाड़ियों के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद बहस इस बात पर शुरू हो गई है कि आखिर चूक कहां पर हुई है? 


Share

Leave a Reply