BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

3 बच्चों की मां 7वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई फरार, लड़के के परिवार ने लगाई पुलिस से गुहार

3 बच्चों की मां 7वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई फरार, लड़के के परिवार ने लगाई पुलिस से गुहार
Share

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां 7वीं कक्षा के छात्र के साथ फरार हो गई। अब छात्र के परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है।

पढ़ें : बड़ी खबर: जिले में लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन, लॉकडाउन के बाद जिले में चारों तरफ पसरा सन्नाटा 

इस मामले में पुलिस महिला और उसके साथ गायब हुए 7वीं के छात्र की तलाश में जुटी हुई है। छात्र की उम्र 15 वर्ष है। गांव वालों का कहना है कि महिला और छात्र लम्बे समय से एक-दूसरे से घुले-मिले थे, लेकिन किसी ने कभी सोचा नहीं था कि दोनों इस तरह फरार हो जाएंगे। 10 मार्च की रात को अचानक दोनों गायब हो गए। गांव में तीन बच्चों की मां और सातवीं के छात्र के गायब होने की सूचना से हो हल्ला मच गया।

पढ़ें : मुख्यमंत्री बघेल का बड़ा फैसला: 15 दिनों तक बंद रहेंगी शराब दुकानें

लड़के के परिवारवालों का कहना है कि दोनों की तलाश में दिन-रात एक कर दिया गया पर दोनों नहीं अभी तक नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़के के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस भी चक्कर में पड़ गई। बहरहाल, परिवार और कुछ गांव वालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। 


Share

Leave a Reply