CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

न सात फेरे न निकाह…अब धर्म परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवाल, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की शादी आज

न सात फेरे न निकाह…अब धर्म परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवाल, शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी की शादी आज
Share

 Sonakshi Sinha Wedding Updates: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में अब सिर्फ चंद घंटे बाकी रह गए हैं. दोनों बॉलीवुड कलाकारों की शादी आज  होने वाली है. इसके बाद शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बेस्टियन में पार्टी होगी.

इसी बीच  शादी के बाद एक्ट्रेस के धर्म परिवर्तन को लेकर उठ रहे सवालों पर उनके होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने चुप्पी तोड़ी है. इकबाल रतनसी ने कहा ‘ये बात पक्की है कि वो अपना धर्म नहीं बदलेगी. क्योंकि यहां दोनों का मिलन दिलों का मिलन है. इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है. हिंदू भले ही भगवान कहें और मुसलमान अल्लाह, लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं. मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है…’


सोनाक्षी की हल्दी सेरेमनी में परिवार और करीब लोग शामिल हुए

सोनाक्षी की हल्दी सेरेमनी में परिवार और करीब लोग शामिल हुए. हल्दी सेरेमनी की ताजा तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर दोस्तों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. जहीर के बगल में खड़ी सोनाक्षी बहुत खुश लग रही हैं, जबकि दूल्हे राजा फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं.
स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होगी शाद

सोनाक्षी और जहीर की शादी न ही मुस्लिम और न ही हिंदू धर्म के अनुसार होगी. दोनों सेलेब्स स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करेंगे.

अनबन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर परिवार में अनबन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, ”ये किसकी जिंदगी है? ये सिर्फ मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है। वो मुझे अपनी ताकत मानती है।”उन्होंने आगे कहा, ”सोनाक्षी को अपना पार्टनर पसंद करने का पूरा हक है और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।”साथ ही  शत्रुघ्न ने बताया कि शादी को लेकर उनके परिवार से किसी ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, ”ये प्राइवेट फैमिली मैटर है और इन चीजों को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिल रही है।” एक्टर ने ये भी कन्फर्म किया कि 23 जून को शादी नहीं, रिसेप्शन है।


Share

Leave a Reply