CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नई Maruti Suzuki WagonR लॉन्च, कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू, अब 16% ज्यादा माइलेज

नई Maruti Suzuki WagonR लॉन्च, कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू, अब 16% ज्यादा माइलेज
Share

मारुति सुजुकी ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई वैगनआर के बेस वेरिएंट LXI की कीमत 5,39,500 रुपये से जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 6,81,000 रुपये रखी गई है। नई वैगनआर में स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ एडवांस K-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। यह 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में लॉन्च की गई है। 

क्या हैं नए फीचर्स
नई वैगनआर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो 4 स्पीकर के साथ आता है। नई वैगनआर HEARTECT प्लेटफॉर्म के साथ अपने यात्रियों के लिए बेहतर सेफ्टी ऑफर करती है। इसमें ड्यूल एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

नई वैगनआर भी AGS वेरिएंट में हिल-होल्ड असिस्ट के साथ आती है। यह वाहन को झुकी हुई ढलानों पर और स्टॉप-स्टार्ट ट्रैफिक स्थितियों में वापस लुढ़कने से रोकता है। नई वैगनआर में स्पोर्टी फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन और डायनेमिक अलॉय व्हील्स के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर दिया गया है। 

इंजन और फ्यूल इफिशिएंसी
नई वैगनआर 1.0 लीटर और 1.2 लीटर ks एडवांस K-सीरीज डुअल जेट, ड्यूल वीवीटी इंजन दिए गए हैं। कूल्ड एग्जॉस्ट गैस रीसर्क्युलेशन (EGR) के साथ डुअल जेट, डुअल वीवीटी टेक्नोलॉजी गाड़ी को ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है। यह पेट्रोल और S-CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होगी। मारुति सुजुकी ने कहा है कि 1.0 लीटर इंजन पेट्रोल (VXI AGS) इंजन 25.19 Kmpl तक का माइलेज देगा, जो आउटगोइंग मॉडल से लगभग 16 प्रतिशत ज्यादा है। 

वहीं इसका CNG वेरिएंट 34.05 किमी/किग्रा की दर से चलने में सक्षम होगा। यह आउटगोइंग S-CNG मॉडल से लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अनुसार, फैक्ट्री-फिटेड S-CNG विकल्प अब LXI और VXI दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। 

 


Share

Leave a Reply