BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब राजधानी आने वाले हर बाहरी व्यक्ति का होगा कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मिलेगा प्रवेश

अब राजधानी आने वाले हर बाहरी व्यक्ति का होगा कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मिलेगा प्रवेश
Share

नई दिल्ली। राजधानी में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उसे प्रवेश दिया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों से आने वाले मजदूर भी शामिल हैं, जिनकी इन दिनों आनंद विहार बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर टेस्टिंग चल रही है। मंगलवार को आनंद विहार बस अड्डे पर दूसरे राज्यों से आने वाले कुल 608 मजदूरों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई, जिनमें से छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में बाजारों को फुल टाइम खोलने पर हो रहा विचार, पढ़ें पूरी खबर 

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में विभिन्न बस अड्डों के साथ 250 डिस्पेंसरियों में कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसों के अलावा ट्रेनों से लाखों लोग दिल्ली आ रहे हैं। इसमें बड़ा वर्ग मजदूरों का है। इसमें कुछ लोग पहले से ही दिल्ली की विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्यरत थे, जोकि लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घर लौट गए थे, लेकिन अब वे फिर लौट रहे हैं।
 
 
सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से संक्रमित रहा कोई भी व्यक्ति अभी तक दोबारा संक्रमण का शिकार नहीं हुआ है। ऐसी कोई रिपोर्ट सरकार के पास नहीं आई है। कुछ लोगों में मृत वायरस होता है, जिससे वह बाद में पॉजिटिव दिख जाता है। अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला है, जो कोरोना से ठीक हुआ हो और उसमें दो से तीन महीने बाद फिर से कोरोना के लक्षण दिखे हों।
 
 
सीरो सर्वे के दूसरे चरण के टेस्ट के परिणाम को लेकर सत्येंद्र जैन ने स्पष्ट किया कि इस सप्ताह के अंत तक सीरो सर्वे का परिणाम आ सकता है। उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे के पहले चरण में 22 फीसदी से अधिक दिल्ली की जनता में कोरोना को लेकर एंटीबॉडी मिली थी। 

Share

Leave a Reply