Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का भाव
Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज भी वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम बदल गए. हालांकि आज क्रूड की कीमतों में मामलू तेजी देखने को मिली. जिसका असर भारतीय बाजार में भी देखा गया और कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बदल गएं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.58 डॉलर यानी 0.88 प्रतिशत महंगा होकर 66.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.64 डॉलर यानी 0.90 प्रतिशत चढ़कर 71.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
इसके साथ ही देश के तेल विपरण कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. बता दें कि भारत में तेल कंपनियां ही पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है तो हर दिन वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा के बाद तय किए जाते हैं. ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर के हिसाब से तय होते हैं. जिसमें वैट-सेस और डीजल कमीशन भी शामिल होता है.
दिल्ली-मुंबई समेत चार प्रमुख महानगरों में तेल का भाव
शहर
पेट्रोल (₹/लीटर)
डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली
94.77
87.67
मुंबई
103.54
90.03
कोलकाता
105.41
92.02
चेन्नई
100.90
92.49
देश के अन्य शहरों में ईंधन की कीमतें
शहर
पेट्रोल (₹/लीटर)
डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम
95.65
88.10
नोएडा
95.12
88.29
बेंगलुरू
102.96
90.99
भुवनेश्वर
100.94
92.52
चंडीगढ़
94.30
82.45
हैदराबाद
107.50
95.70
जयपुर
104.62
90.12
लखनऊ
94.73
87.86
पटना
105.23
91.49
तिरुवनंतपुरम
107.48
96.48







.jpeg)












